Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

चौपारण की दनुआ घाटी में आपस में टकरायीं 06 गाड़ियां,02 की मौत, 06 घायल

चौपारण की दनुआ घाटी में आपस में टकरायीं 06 गाड़ियां,02 की मौत, 06 घायल

Chauparan/ Hazaribagh News: हजारीबाग-गया मार्ग पर रविवार को चौपारण की दनुआ घाटी में एक-एक कर पांच गाड़ियों की भीषण भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गयी। दुर्घटना में छह लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को भर्ती कराया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

जानकारी के मुताबिक एक अनियंत्रित ट्रक ने टेम्पो को टक्कर मारी। इसके बाद टेम्पो एक खाई में जा गिरी। इसी दौरान ट्रक के पीछे से आ रही एक स्विफ्ट कार भी हादसे की चपेट में आ गयी। यह ट्रक से टकरा गयी। तभी पीछे से आ रही एक दूसरी ट्रक ने कार को टक्कर मारा। इसके अलावा एक मिनी ट्रक भी इन वाहनों से टकरा गयी। इस तरह एक-एक कर पांच गाड़ियां हादसे की शिकार हुईं।

ट्रक की टक्कर के बाद टेम्पो 40 फुट गहरी खाई में गिर गयी। टेम्पो में सवार लोग धर्मसभा में शामिल होने चतरा जिले के तुलबुल करमा से शोभ बाराचट्टी बिहार जा रहे थे। टेम्पो पर सवार सात लोगों में से दो लोगों की मौत हो गयी। वहीं, तीन लोगों की हालत गम्भीर है। वहीं, हादसे की शिकार हुई कार में 04 लोग सवार थे। वे हजारीबाग से वापस डोभी बिहार लौट रहे थे। हादसे में कार चालक घायल हो गया। वहीं, अन्य तीन को मामूली चोटें आयी हैं। घायलों को अनुमंडल अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में तीन लोगों की हालत गम्भीर है।

Share this:

Latest Updates