Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

BIRTHDAY WISH : अब्दुल कादिर के एक ओवर में 28 रन बनाने वाले सचिन तेंदुलकर आज 49 साल के हो गए, कम उम्र में रिकॉर्ड का ऐसा पहाड़…

BIRTHDAY WISH : अब्दुल कादिर के एक ओवर में 28 रन बनाने वाले सचिन तेंदुलकर आज 49 साल के हो गए, कम उम्र में रिकॉर्ड का ऐसा पहाड़…

24 April ‘गॉड ऑफ क्रिकेट’ यानी ‘क्रिकेट के भगवान’ का जन्मदिन है। सचिन तेंदुलकर आज यानी 24 अप्रैल 2022 को 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। मुंबई में जन्मे छोटे कद के इस खिलाड़ी ने करियर में इतने बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं कि उनकी बराबरी करना कई खिलाड़ियों के लिए सपने जैसा है। 16 साल की उम्र में पाकिस्तान के खिलाफ क्रीज पर उतरे तेंदुलकर ने 24 साल तक मैदान पर अपना जलवा बिखेरा। तो चलिए आज उनके बारे में करते हैं कुछ खास बातें।

1- मुंबई के बांद्रा की साहित्य सहवास कॉलोनी में सचिन तेंदुलकर का बचपन बीता, वो बचपन से ही क्रिकेट के शौकिन थे और बहुत शरारती भी थे।

2- सचिन तेंदुलकर ने विनोद कांबली के साथ स्कूल क्रिकेट में ही वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया था। दोनों ने शारदाश्रम स्कूल के लिए खेलते हुए तीसरे विकेट के लिए 664 रन जोड़े थे।

3- मास्टर ब्लास्टर ने अपना डेब्यू मैच पाकिस्तान के खिलाफ 15 नवंबर 1989 को खेला था। उन्होंने पहली पारी में 15 रन बनाए थे। तेंदुलकर का विकेट वकार युनूस ने लिया था।

4- सचिन ने सिर्फ 16 साल की उम्र में दिग्गज स्पिनर अब्‍दुल कादिर के एक ओवर में 28 रन जमा दिए थे। कादिर के ओवर में सचिन ने चार छक्‍के और एक चौका जमाया था।

5- तेंदुलकर ने 17 साल की उम्र में इंग्लैंड के खिलाफ पहला टेस्ट शतक लगाया था। दूसरी पारी में उन्होंने 119 रन बनाए थे। वहीं, पहली पारी में भी उनके बल्ले से 68 रन निकले थे।

6- वनडे में तेंदुलकर के बल्ले से पहली सेंचुरी 9 सितंबर 1994 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ निकली थी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में सचिन ने 110 रन बनाए थे।

7- सचिन ने 24 मई 1995 को महज 22 साल की उम्र में 6 साल बड़ी अंजलि से शादी कर ली थी। 1990 में अंजलि ने पहली बार सचिन को देखा था। तब सचिन महज 17 साल के थे।

8- सचिन-अंजलि के दो बच्चे हैं सारा और अर्जुन। सारा 12 अक्टूबर, 1997 को पैदा हुईं थी। वहीं, अर्जुन ने सचिन के घर 24 सितंबर, 1999 को कदम रखा।

9- 19 मई 1999 को सचिन के पिता रमेश तेंदुलकर का निधन हुआ था। पिता के निधन के बाद जब दोबारा तेंदुलकर टीम से जुड़े तो उन्होंने केन्या के खिलाफ नाबाद शतकीय पारी खेली थी।

10- सचिन टीम इंडिया के लिए अच्छे कप्तान नहीं बन पाए। उन्होंने 73 वनडे में कप्तानी की। इस दौरान भारत ने 23 मैच जीते, 43 मुकाबलों में टीम को हार मिली। वहीं, 25 टेस्ट में से सिर्फ 4 में ही जीत मिली। 9 मुकाबले हारे और 12 टेस्ट ड्रॉ रहे।

11- सचिन तेंदुलकर का सपना था वो टीम इंडिया के लिए वर्ल्ड कप जीतें, उनका ये सपना 2011 में पूरा हुआ। टीम इंडिया 1983 के बाद पहली बार विश्व विजेता बनी।

12- बांग्लादेश के खिलाफ 16 मार्च 2012 को तेंदुलकर के बल्ले से इंटरनेशनल मैच का 100वां शतक निकला। उन्होंने मैच में 114 रनों की पारी खेली थी।

13- तेंदुलकर IPL में मुंबई इंडियंस के लिए 2008 से 2013 तक खेले। इस दौरान उन्होंने 78 मैच में 2334 रन बनाए। उनका औसत 34.84 का रहा।

14- सचिन के 24 साल का करियर 2013 में खत्म हुआ। वो 200 टेस्ट मैच खेलने वाले दुनिया के एकमात्र खिलाड़ी हैं। जब उन्होंने अपना आखिरी मैच खेला तो वो रो पड़े थे। इसी साल मनमोहन सिंह सरकार ने उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया था।

15- सचिन इस समय मुंबई इंडियंस के मेंटर हैं। वहीं, उनके बेटे अर्जुन मुंबई टीम के खिलाड़ी हैं। सारा लंदन से डॉक्टरी की पढ़ाई पूरी कर चुकी हैं।

Share this:

Latest Updates