Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मनमोहन सिंह ने 24 अप्रैल 2010 को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस घोषित किया:  अविनाश पांडे

मनमोहन सिंह ने 24 अप्रैल 2010 को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस घोषित किया:  अविनाश पांडे

झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रभारी अविनाश पांडे ने समस्त देशवासियों को पंचायती राज दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा की मनमोहन सिंह ने 24 अप्रैल 2010 को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस घोषित किया थासशक्त पंचायत से ही सशक्त भारत बनाएगा, भारत की पहचान गांवों से है। गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित पंचायती राज संस्थाएं भारतीय लोकतंत्र का आधार स्तम्भ है l उन्होंने कहा की झारखण्ड में पंचायत चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। समस्त झारखण्ड वासी अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें जिससे झारखण्ड के विकास एवं समृद्धि को गति मिले व सशक्त भारत का निर्माण हो l

पंचायती राज की मजबूत नींव पंडित जवाहरलाल नेहरू ने रखी थी : राजेश ठाकुर

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने समस्त प्रदेश वासियों को पंचायती राज दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महात्मा गांधी की ग्राम स्वराज की कल्पना पर आधारित पंचायती राज की मजबूत नींव पंडित नेहरू जी ने रखी थी,उस पर पंचायत के चुने हुए लोगों को अधिकार देने का काम श्री राजीव गांधी जी ने किया।आइए झारखण्ड पंचायत चुनाव में भाग लेकर अपने नेताओं के सपनों को साकार कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दें।

देश को समृद्ध बनाने में गांव अहम : राजीव रंजन

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने झारखंड वासियों को पंचायती राज दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश को समृद्धशाली बनाने में हमारे गांवों का योगदान सबसे महत्वपूर्ण है।सभी झारखंड वासियों को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की शुभकामनाएं।पंचायती राज संस्थाएं भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधार स्तंभ हैं, जो राष्ट्र के उत्थान एवं ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में अहम भूमिका निभाती हैं। आइए, हम सब मिलकर सुदृढ़ पंचायती राज से एक समृद्ध व सशक्त भारत का निर्माण करें।

Share this:

Latest Updates