Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

प्रतिनिधिमंडल से संयुक्त सचिव बोले- MACP की फाइल जल्द आगे बढ़ाई जाएगी, प्रतिनियुक्ति भी जल्द

प्रतिनिधिमंडल से संयुक्त सचिव बोले- MACP की फाइल जल्द आगे बढ़ाई जाएगी, प्रतिनियुक्ति भी जल्द

झारखंड प्रगतिशील शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के संयुक्त सचिव से मिला

Ranchi news:  झारखंड प्रगतिशील शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष आंनद किशोर साहू के नेतृत्व में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के संयुक्त सचिव नन्द किशोर लाल से मिलकर MACP की फाइल जल्द आगे बढ़ाने का आग्रह किया। साथ ही MACP पर संघ की तरफ से सुझाव दिए। इस दौरान संयुक्त सचिव ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि आपके सुझाव को भी शामिल करते हुए MACP की फाइल जल्द आगे बढ़ाई जाएगी। प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त सचिव को बताया कि अन्तर जिला स्थानांतरण, SOE और आदर्श विद्यालय में प्रतिनियुक्ति और पदस्थापना की प्रतीक्षा में प्रारंभिक विद्यालयों के शिक्षक थे, उनकी काउंसलिंग जैक सभागार में हो चुकी है। इसलिए उनकी विद्यालय में प्रतिनियुक्ति जल्द की जाए। संघ की इस मांग पर संयुक्त सचिव नंद किशोर लाल ने कहा कि यथाशीघ्र इस संबंध में पत्र निर्गत किया जाएगा। जिला स्थानांतरण अधिक से अधिक शिक्षकों को करने और बाधाओं पर काम किया जा रहा है। प्रतिनिधिमंडल में वरीय उपाध्यक्ष मोहम्मद कयामुद्दीन, रांची कोषाध्यक्ष जीवरा उरांव, रांची जिला उपाध्यक्ष सकलदीप कुमार आदि शामिल रहे। उपर्युक्त आशय की जानकारी झारखंड प्रगतिशील शिक्षक संघ के प्रदेश महासचिव बलजीत कुमार सिंह ने दी।

Share this:

Latest Updates