Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

इस परफ्यूम से बच के रहियो भाई, इसे लगाया तो कहीं हो न जाए तलाक…

इस परफ्यूम से बच के रहियो भाई, इसे लगाया तो कहीं हो न जाए तलाक…

Abu Dhabi : खास हस्ती का अंदाज भी खास होता है। दुबई की प्रसिद्ध राजकुमारी 30 साल की शेखा महरा अल मख्तूम अपनी खूबसूरती के लिए ही नहीं, सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने के कारण भी जानी जाती है। आजकल उनका ‘तलाक वाला परफ्यूम’ बहुत चर्चा में है। इस नए परफ्यूम को लेकर शेखा महरा का कहना है कि यह परफ्यूम उनके तलाक के अनुभव और व्यक्तिगत भावनाओं का एक प्रतीक है। ‘तलाक वाला परफ्यूम’ का नाम खुद ही इसकी कहानी को बयान करता है। यह एक अनूठा और बोल्ड कदम है, जो शायद उनके जीवन के एक महत्वपूर्ण अध्याय को दर्शाता है।

चट शादी हुई और पट हो गया तलाक

शेखा शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मख्तूम की बेटी हैं। पिछले साल तलाक के बाद, शेखा महरा ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा की थी, ज वायरल हुई थी। शेखा महरा की शादी मई 2023 में शेख माना बिन मोहम्मद बिन राशिद बिन माना अल मख्तूम से हुई थी। यह शादी ज्यादा लंबी नहीं चल सकी और दोनों ने 2023 में ही तलाक ले लिया। शेखा महरा ने तलाक के बारे में इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए बताया कि उनके पति का दूसरी महिलाओं के साथ समय बिताना उनके लिए बहुत कष्टकारी था।

Share this:

Latest Updates