Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

गांधीनगर में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान डूबने से 08 लोगों की मौत, 02 लापता

गांधीनगर में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान डूबने से 08 लोगों की मौत, 02 लापता

Gandhinagar news : जिले की देहगाम तहसील के वासणा सोगठी गांव के पास मेश्वो नदी में गणपति विसर्जन के दौरान 10 लोग डूब गये। इनमें 08 लोगों का शव बरामद किया गया है। बाकी 02 लोगों की तलाश जारी है। स्थानीय प्रशासन ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि 08 शवों को पोस्टमार्टम के लिए निकटवर्ती अस्पताल में ले जाया गया है। पिछले 06 दिन के दौरान गणपति विसर्जन के दौरान डूबने की यह चौथी घटना है, जिसमें अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है। बुधवार को पाटण में 04, नडियाद में 02 और जूनागढ़ में 01 युवक की मौत हो गयी थी। वासणा सोगठी गांव के समीप मेश्वो नदी में गणपति प्रतिमा का विसर्जन करने लोग गये थे। इसी दौरान 10 लोग पानी में डूबने लगे। घटना की जानकारी होने पर स्थानीय तैराकों समेत फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गयी। एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गयी है।

Share this:

Latest Updates