Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

क्रूरता की हद, पहले बांधा, फिर लाठी से पीट-पीटकर की हत्या और फिर नहर में बहाया

क्रूरता की हद, पहले बांधा, फिर लाठी से पीट-पीटकर की हत्या और फिर नहर में बहाया

West Bengal news : बंगाल की धरती एक बार फिर अंधविश्वास में दो महिलाओं की हत्या कर दिए जाने से लाल हो गई है। दोनों महिलाएं आदिवासी थीं। घटना गत आठ सितंबर की है। शुक्रवार को दोनों महिलाओं का शव सिचाई नहर से बरामद होने और इसी दिन इससे संबंधित वीडियो वायरल होने के बाद सनसनीखेज इस घटना की सच्चाई सामने आई। घटना बीरभूम जिले के मयूरेश्वर थाना क्षेत्र के हरिहरा गांव की है। मृतकों की पहचान लाडगी किस्कू और डाली सोरेन के रूप में की गई है। 

जरूरी काम का हवाला देकर ले गए और मार डाला

लाडली की बेटी रानी किस्कू के बताया कि आठ सितंबर की देर शाम दो लोग आए और जरूरी काम होने की बात कह मां को अपने साथ ले गए। मां जब देर रात तक घर नही लौटी तो खोजबीन की गई, परंतु उनका पता नहीं चला। इस बीच शुक्रवार को उसकी मां और डाली का शव नदी में मिला। इसी बीच एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें उसकी मां की पिटाई करते हुए दिखाया गया है। 

संदेह के आधार पर 15 किये गए गिरफ्तार, पूछताछ

इधर, घटना की खबर पाकर बड़ी संख्या में पुलिस बल गांव पहुंची। पुलिस ने घटना में शामिल होने के संदेह में अब तक 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि सभी आरोपित उसी गांव के हैं।  घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस की गश्ती चल रही है।

Share this:

Latest Updates