Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

आतंकियों की धर-पकड़ के लिए पुंछ में सुरक्षाबलों ने चलाया अभियान

आतंकियों की धर-पकड़ के लिए पुंछ में सुरक्षाबलों ने चलाया अभियान

Poonch News : पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर के पठानतीर के पहाड़ी वन क्षेत्र में सोमवार को तीसरे दिन भी भारतीय सेना की रोमियो फोर्स और एसओजी पुलिस पुंछ का संयुक्त अभियान जारी है। जंगल में छिपे आतंकियों को पकड़ने के लिए संयुक्त अभियान चल रहा है। इस दौरान सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है।

सेना को खुफिया जानकारी मिली थी कि आतंकवादी इस घने वन क्षेत्र में छिपे हुए हैं। सुरक्षाबल लगातार तलाशी अभियान चला रहे हैं और किसी भी संभावित छिपने की जगह को खाली नहीं छोड़ा जा रहा है। इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है और सुरक्षा बलों ने इलाके को पूरी तरह से सील कर दिया है।

Share this:

Latest Updates