Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

2 साल पहले हुई थी शादी, 25 साल का पति, 23 साल की पत्नी, पति की सनक ने क्या से क्या कर दिया…

2 साल पहले हुई थी शादी, 25 साल का पति, 23 साल की पत्नी, पति की सनक ने क्या से क्या कर दिया…

Bihar (बिहार) में पटना के शकुराबाद थाना क्षेत्र के बंधुबिगहा गांव में रविवार की रात दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 25 साल के सनकी पति अजीत कुमार ने पहले चाकू से अपनी 22 साल की पत्नी स्मिता कुमारी का गला रेता। उसके बाद खुद का गला रेत कर आत्महत्या कर ली। दोनों की शादी मात्र 2 साल पहले हुई थी। जिस वक्त घटना हुई, उस समय दोनों के अलावा घर में कोई नहीं था। पति-पत्नी में किसी बात को लेकर बीते एक सप्ताह से विवाद चल रहा था। रविवार की रात में विवाद ऐसा गहराया कि सनकी पति ने इस घटना को अंजाम दे दिया। जब दोनों लहूलुहान होकर जमीन पर गिर चिल्लाने लगे, तो आवाज सुन कर घर के अन्य परिजन दौड़े।

इस तरह हुई दोनों की मौत

दोनों को खून से लथपथ देख उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की स्थिति को गंभीर देखते हुए विशेष इलाज के लिए रेफर कर दिया। हालांकि, पीएमसीएच जाने के दौरान रास्ते में ही पति की मौत हो गई। पत्नी की मौत पीएमसीएच में इलाज के क्रम में हो गई। 

पुलिस कर रही मामले की जांच

दोनों शवों का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया। ग्रामीणों की मानें तो ससुराल पक्ष से अजीत का किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। उसी को लेकर वह तनाव में था। थानाध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद ने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

Share this:

Latest Updates