Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

टीवी एक्ट्रेस मदालसा ने छोड़ा ‘अनुपमा’ सीरियल, निभा रही थी यह कैरक्टर… 

टीवी एक्ट्रेस मदालसा ने छोड़ा ‘अनुपमा’ सीरियल, निभा रही थी यह कैरक्टर… 

Mumbai news : आजकल ‘अनुपमा’ सीरियल की स्थिति खराब होती जा रही है। अपडेट रिपोर्ट किया है कि स्टार प्लस के इस शो में काव्या के रूप में अपनी भूमिका निभाने वाली टीवी एक्ट्रेस मदालसा शर्मा ने सीरियल को छोड़ दिया है। खुलासा किया कि सुधांशु पांडे की तरह अचानक उसने शो को छोड़ने का फैसला नहीं किया, बल्कि पिछले कुछ समय से यह बात उनके दिमाग में थी। बता दें कि राजन शाही द्वारा निर्मित अनुपमा टीवी सीरियल में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। सुधांशु पांडे जिन्होंने वनराज शाह की भूमिका निभाई थी, अचानक शो से बाहर हो गए। रूपाली गांगुली और राजन शाही के साथ उनके झगड़े की कई अफवाहें सुर्खियों में रहीं। 

बताया शो छोड़ने का कारण 

मदालसा ने एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में कहा, मेरे किरदार में जबरदस्त विकास हुआ, लेकिन पिछले एक साल में मुझे लगा कि कहानी वनराज, काव्या और अनुपमा से आगे बढ़ गई है।  मेरे किरदार में ज्यादा मसाला या चिंगारी नहीं बची थी। पिछले कुछ महीनों से, क्रिएटिव टीम मेरे किरदार के साथ कुछ अलग करने की कोशिश कर रही थी, लेकिन कुछ भी काम नहीं आया। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने शो के निर्माता राजन शाही के साथ मिलकर आगे बढ़ने का फैसला किया।

Share this:

Latest Updates