Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

जब गौतम हुए ‘गंभीर’ और गुस्से में पकड़ ली ड्राइवर की काॅलर

जब गौतम हुए ‘गंभीर’ और गुस्से में पकड़ ली ड्राइवर की काॅलर

New Delhi news : पूर्व भारतीय बल्लेबाज और मौजूदा भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर से जुड़ा एक दिलचस्प वाक्ये का खुलासा हुआ है। इस बात का खुलासा पूर्व सलामी बल्लेबाज और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने किया है। चोपड़ा ने इसे शेयर करते हुए बताया कि गौतम गंभीर कालेज में एक ट्रक ड्राइवर से भिड़ गये थे। इसके बाद गंभीर ने गुस्से में उस ड्राइवर का काॅलर पकड़ लिया ।

आकाश चोपड़ा ने एक पॉडकास्ट ने गंभीर से जुड़े मामले पर बात की। अमूमन गौतम हमेशा गंभीर रहते हैं, वह अपनी भावनाओं को खुलकर जाहिर करते हैं। चोपड़ा ने खास तौर पर गंभीर से जुड़े एक एक पहलू शेयर किया। आकाश चोपड़ा ने गंभीर से जुड़ी एक घटना का जिक्र किया जिसमें गंभीर एक ट्रक ड्राइवर से भिड़ गए थे।

चोपड़ा ने बताया कि गंभीर अपनी कार से बाहर निकले और ट्रक पर चढ़ गए। उन्होंने ट्रक के ड्राइवर का कॉलर पकड़ लिया। वाक्या कुछ ऐसा था कि जब ट्रक ड्राइवर ने गलत तरीके से टर्न लिया था और इसके बाद वह अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने लगा था। इसके बाद वह गुस्से में आकर उससे भीड़ गए। मालूम हो कि मैदान पर अपने आक्रामक रवैये के चलते गौतम को कई बार गंभीर स्थिति में देखा जा चुका है।

भारतीय राजनीति में भी अपनी एक पारी खेलने के बाद अब वह भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच बने हैं। उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटर रहते हुए पिछले आईपीएल सत्र (2023) में विराट कोहली से भी भिड़ गए थे। अभी, वे चेन्नई में चल रहे भारत के ट्रेनिंग कैंप में हैं। टीम को 19 सितंबर से बांग्लादेश के खिलाफ 2 टेस्ट और 3 टी-20 मैचों की सीरीज खेलनी है। बतौर coach यह उनकी भारत के साथ यह पहली टेस्ट सीरीज होगी।

Share this:

Latest Updates