Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

रणबीर कपूर के साथ इंटीमेट सीन देने पर ऐश्वर्या ने कहा… ऐ दिल है मुश्किल 

रणबीर कपूर के साथ इंटीमेट सीन देने पर ऐश्वर्या ने कहा… ऐ दिल है मुश्किल 

Bollywood news : बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री ऐश्वर्या राय ने अपने करियर में काफी बेहतरीन फिल्मों में  काम किया है। उन्हें रणबीर कपूर के साथ में ए दिल है मुश्किल में भी देखा गया था, जिसमें दोनों के अंतरंग दृश्य भी नजर आए थे। लेकिन, अब आपको बता दें कि उन्होंने इन दृश्यों को लेकर खुलकर बात की थी। ऐश्वर्या ने बताया था कि यह कोई सेक्सुअल सीन नहीं था, यह सिर्फ उच्चतम दर्जे के तकनीक से फिल्माया गया सीन था।

रणबीर कपूर के साथ अंतरंग दृश्यों को लेकर बिल्कुल भी चिंता नहीं करती हैं ऐश

ऐश्वर्या ने कहा कि वह रणबीर कपूर के साथ अंतरंग दृश्यों को लेकर बिल्कुल भी चिंता नहीं करती हैं। यह सिर्फ मेरे डायरेक्टर के साथ कंफर्ट लेवल पर निर्भर करता है। हमें अच्छे से पता है कि इस फिल्म की जर्नी कैसी होगी। मुझे पता है कि मेरा किरदार बहुत अच्छा है। यह सिर्फ इस बात पर निर्भर करता है कि आप कैरेक्टर को किस तरीके से देखते हो। यह बहुत ही क्लासिक तरीके से किया गया है। यह स्क्रीन पर कामुकता को नहीं दर्शाता है।

यह कोई किसिंग सीन या स्किन शो नहीं, यह सिर्फ एक एटीट्यूड था

ऐश्वर्या ने यह भी बताया था कि  निर्देशक करण जौहर ने भी कामुक दृश्यों को लेकर बात की। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि मुझे अच्छे से पता है कि ऐश्वर्या हर किरदार को बहुत ही अच्छे से निभाती हैं। इसमें कोई किसिंग सीन या फिर स्किन शो नहीं था। यह सिर्फ एक एटीट्यूड था। कुछ खबरें तो ऐसी भी आई थी कि सेंसर बोर्ड ने ऐश्वर्या के ट्रैक के कुछ पार्ट्स को कट कर दिया है। इसमें कोई भी लिप लॉक नहीं है और यह सिर्फ आंखों और रवैया में दिखाई देता है।

Share this:

Latest Updates