Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

नाजायज संबंध के शक में पति ने पत्नी के प्रेमी को चाकू से मार कर किया जख्मी… 

नाजायज संबंध के शक में पति ने पत्नी के प्रेमी को चाकू से मार कर किया जख्मी… 

Lohardga news : मंगलवार की रात करेगी 11:00 बजे जिले के भंडरा बाजार टांड़ के पास परदेसिया उरांव ने एक अन्य युवक जीतू उरांव को चाकू से मार कर घायल कर दिया। उसे शक था कि युवक का नाजायज संबंध उसकी पत्नी के साथ है। बताया जाता है कि लोगों ने घायल युवक को इलाज के लिए सीएचसी भंडरा में भर्ती कराया। गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे रिम्स रेफर कर दिया है। घायल की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

 आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

पुलिस ने परदेसिया उरांव को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि परदेसिया उरांव की पत्नी बीते कुछ दिनों से अपने पति को छोड़कर रांची में रह रही थी। उसका संपर्क जीतू उरांव से होने के कारण कुछ दिनों पूर्व ही परदेसिया उरांव ने जीतू उरांव के खिलाफ पत्नी को भागने तथा अवैध संबंध बनाने को लेकर भंडरा थाने में लिखित शिकायत भी दर्ज कराया था। मामले को आपस में सुलझा लिया गया था। लेकिन, पुनः बीती रात पत्नी से अवैध संबंध के शक होने पर परदेसिया ने जीतू को चाकू मार दिया।

Share this:

Latest Updates