Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मोहरा फिल्म ने Actress रवीना टंडन को रातों-रात कर दिया था फेमस, अक्षय कुमार ने…

मोहरा फिल्म ने Actress रवीना टंडन को रातों-रात कर दिया था फेमस, अक्षय कुमार ने…

Bollywood news : रवीना का अभिनय और खूबसूरती दोनों ही दर्शकों को दीवाना बना देते थे। रवीना ने अपने फिल्मी करियर में कई बड़े हीरोज के साथ काम किया। इसमें उनकी जोड़ी बॉलीवुड के एक्शन खिलाड़ी अक्षय कुमार साथ काफी पसंद की गई। अक्षय और रवीना मोहरा फिल्म में एक साथ नजर आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपर डुपर हिट रही थी। इस फिल्म ने रवीना को रातों-रात फेमस कर दिया था। फिल्म के गाने दर्शकों को खूब पसंद आए थे। इसमें टिप टिप बरसा पानी गाने में रवीना और अक्षय ने डांस कर तहलका मचा दिया था।

बारिश में साड़ी पहनकर रवीना ने जब ठुमके लगाए

बारिश में भीगी साड़ी पहनकर रवीना ने जब ठुमके लगाए तो हर कोई देखता रह गया। वहीं अक्षय ने भी भीगी हुई रवीना के साथ जमकर रोमांस किया। रवीना ने एक बार इस गाने की शूटिंग से जुड़ा एक मजेदार किस्सा भी सुनाया था। रवीना ने बताया कि टिप टिप बरसा पानी गाने में गर्म पानी का इस्तेमाल हुआ था। इस गाने में कई रीटेक हुए जिसकी वजह से मेकर्स ने मुझे गर्म पानी से बुरी तरह भिगो दिया था। आलम यह था कि मेरा पूरा शरीर गर्म हो चुका था। रवीना ने बताया कि मेरा शरीर तप रहा था, लेकिन फिर भी अक्षय ने मुझे गर्म पानी में शूटिंग करने को मजबूर किया। ऐसा करने की वजह से मेरी तबीयत खराब हो गई थी। 

रवीना समझ चुकी थी कि अक्षय प्लेबॉय हैं, वह एक साथ कई लड़कियों से दिल लगाते हैं

कहा जाता है कि ‘टिप टिप‘ के बाद अक्षय और रवीना एक दूसरे के करीब आ गए थे। दोनों का लव अफेयर शुरू हो गया था। यहां तक कि दोनों शादी भी करने वाले थे। रवीना के लिए अक्षय ने अपनी पूर्व गर्लफ्रेंड शिल्पा शेट्टी को छोड़ दिया था। लेकिन फिर खिलाड़ियों के खिलाड़ी फिल्म में अक्षय कुमार की नज़दीकियां किसी और से बढ़ने लगी। फिर अक्षय का दिल ट्विंकल खन्ना पर आकर अटक गया। अब रवीना अच्छे से समझ चुकी थी कि अक्षय एक प्लेबॉय हैं। वह एक साथ कई लड़कियों से दिल लगाते हैं। ऐसे में रवीना ने अक्षय कुमार से ब्रेकअप कर लिया। बाद में अक्षय कुमार ने ट्विंकल खन्ना से शादी रचा ली। दूसरी तरफ रवीना टंडन ने भी बिजनेसमैन अनिल थडानी से शादी रचा ली।

Share this:

Latest Updates