Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

कांग्रेस का हरियाणा के लिए घोषणा पत्र, महिलाओं को दो हजार, सरकारी कर्मियों को पुरानी पेंशन

कांग्रेस का हरियाणा के लिए घोषणा पत्र, महिलाओं को दो हजार, सरकारी कर्मियों को पुरानी पेंशन

New Delhi news: कांग्रेस पार्टी ने बुधवार को हरियाणा के लिए पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया और जनता से सात वादे किये हैं। पार्टी महिलाओं को प्रतिमाह 02 हजार रुपये देगी और 500 रुपये का रसोई गैस सिलिंडर देगी।

कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की उपस्थिति में आज हरियाणा के लिए पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया गया। इसमें कांग्रेस ने वादा किया है कि चुनाव जीतने पर पार्टी महिलाओं को प्रति महीने 02 हजार रुपये देगी और 500 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर दिया जायेगा। सामाजिक सुरक्षा पर बल देते हुए बुढ़ापा, दिव्यांग और विधवाओं को 06 हजार रुपये की पेंशन देने की घोषणा की गयी। सरकारी नौकरियों में पुरानी पेंशन योजना लागू की जायेगी। युवाओं को सुरक्षित भविष्य देने के लिए भर्ती विधान के तहत 02 लाख पक्की नौकरी दी जायेगी। हरियाणा को नशा मुक्त बनाया जायेगा। हर परिवार को 300 यूनिट बिजली फ्री और 25 लाख तक का मुफ्त इलाज उपलब्ध कराया जायेगा। गरीबों को छत देने के लिए 100 गज का प्लॉट, 3.5 लाख की लागत से दो कमरों का मकान दिया जायेगा। किसानों की स्मृद्धि के लिए एमएसपी की कानूनी गारंटी और तत्काल फसल मुआवजा दिया जायेगा। पिछड़ों को अधिकार देने के लिए जातिगत सर्वे कराया जायेगा। क्रीमी लेयर की सीमा को बढ़ा कर 10 लाख किया जायेगा।

Share this:

Latest Updates