Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने नियुक्त किया जिलावार पर्यवेक्षक 

विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने नियुक्त किया जिलावार पर्यवेक्षक 

Ranchi news : झारखंड में आसन्न विधानसभा चुनाव की तैयारियों में सभी दलों ने कसरत शुरू कर दी है। चुनाव की तारीखों की घोषणा अभी भले ही नहीं हुई हो, परंतु सांगठनिक मजबूती के साथ-साथ जोड़तोड़ व प्रचार अभियान परवान पर है। सभी इस उम्मीद में हैं कि अगली सरकार उनकी ही है। कांग्रेस ने इसी कड़ी में सभी जिलों के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए हैं। 

विधानसभावार पांच नामों की अनुशंसा करेंगे पर्यवेक्षक

पर्यवेक्षक जिला के अंतर्गत पड़ने वाले विधानसभा क्षेत्र के लिए पांच-पांच नामों की अनुशंसा राज्य मुख्यालय को करेंगे। जिला अध्यक्षों को निर्देश दिया गया है कि यह कार्य जल्द कर लें। वे जिलों में पड़ने वाले प्रखंडों में 25 सितंबर तक बैठक आयोजित करेंगे। उक्त बैठक में प्रखंड के अग्रणी संगठन, संबंधित प्रखंड के प्रदेश प्रतिनिधि, प्रदेश पदाधिकारी, विधायक, पूर्व विधायक, सांसद, पूर्व सांसद एवं मंत्री को आमंत्रित करेंगे। उन्होंने बताया कि जिला वार नियुक्त पर्यवेक्षकों को 25 सितंबर तक जिला नामों की अनुशंसा प्रदेश कांग्रेस को सौंप देना है। 

कौन कहां के पर्यवेक्षक

 रांची के शिवकुमार भगत, रांची ग्रामीण के सुरेंद्र यादव, खूंटी के आभा सिन्हा, पश्चिमी सिंहभूम के रमा खलखो, सरायकेला खरसावां- रामाश्रय प्रसाद, पूर्वी सिंहभूम बलजीत सिंह बेदी, बोकारो-अशोक कुमार चौधरी, धनबाद-संजय मुन्नम, गिरिडीह सुल्तान अहमद, देवघर- रविंद्र झा, गोड्डा अनुकूल मिश्रा, साहिबगंज उदय लखमानी, पाकुड़- श्यामल किशोर सिंह, दुमका राजेंद्र दास, जामताड़ा-फैयाज कैसर, रामगढ़ सुरेंद्र सिंह, हजारीबाग नरेश वर्मा, कोडरमा अवधेश कुमार सिंह, चतरा विजय यादव, लातेहार आशिक अंसारी, पलामू-विनय सिन्हा दीपू, गढ़वा- चंद्रशेखर शुक्ला, लोहरदगा-भीम कुमार गुमला व आलोक कुमार दुबे, सिमडेगा – डा. अजय शाहदेव शामिल हैं।

Share this:

Latest Updates