Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

गढ़वा के श्रीबंशीधर नगर में आयोजित परिवर्तन यात्रा में बोले रक्षा मंत्री, आदिवासी युवा देश की रक्षा में लगा रहे जान की बाजी 

गढ़वा के श्रीबंशीधर नगर में आयोजित परिवर्तन यात्रा में बोले रक्षा मंत्री, आदिवासी युवा देश की रक्षा में लगा रहे जान की बाजी 

Garhwa News : भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा के दूसरे दिन शनिवार काे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने झारखंड के श्रीबंशीधर नगर में परिवर्तन यात्रा का नेतृत्व किया। राजनाथ सिंह ने अपने सम्बोधन में आदिवासी युवाओं की बहादुरी की प्रशंसा करते हुए कहा कि झारखंड के आदिवासी युवा देश की रक्षा में अपनी जान की बाजी लगा कर सीमाओं की सुरक्षा कर रहे हैं। वे बहुत बहादुर होते हैं और हमें उन पर गर्व है।
राजनाथ ने कहा कि झारखंड राज्य को बने 24 वर्ष हो गये हैं और 15 नवम्बर को यह रजत जयंती मनायेगा। इस अवसर पर उन्होंने झारखंड के सभी लोगों को बधाई दी। इससे पूर्व उन्होंने श्री बंशीधर मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।

राहुल गांधी और घुसपैठ पर निशाना

राहुल गांधी की आलोचना करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि राहुल गांधी विदेश में जाकर भारत की आलोचना कर रहे हैं, जबकि झारखंड जैसे राज्यों में बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठ कर रहे हैं। यह घुसपैठ यहां की जनसांख्यिकी को बदलने का प्रयास है और हम इसे सहन नहीं करेंगे। भाजपा की सरकार बनते ही इस पर कठोर कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार आते ही यह सुनिश्चित करेगी कि राज्य में घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कदम उठाये जायें।

केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और बाबूलाल मरांडी ने भी भाजपा की इस यात्रा में अपने उद् गार व्यक्त किये।

इस अवसर पर पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम, स्थानीय विधायक भानु प्रताप शाही और पूर्व सांसद सुनील सिंह समेत कई प्रमुख भाजपा नेताओं ने भी यात्रा को सम्बोधित किया।

Share this:

Latest Updates