Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

झारखंड बांग्ला भाषा संस्कृति परिषद ने किया कुष्ठ आश्रम में भोजन वितरण 

झारखंड बांग्ला भाषा संस्कृति परिषद ने किया कुष्ठ आश्रम में भोजन वितरण 

Dhanbad news : रविवार को  बरमसिया स्थित कुष्ठ आश्रम परिसर में  झारखंड बांग्ला भाषा – संस्कृति परिषद द्वारा दोपहर का भोजन का आयोजन किया गया। आश्रम के सभी जरूरतमंद लोगों के बीच परिषद के सदस्यों ने भोजन का परिवेशन किया। आश्रम में रहने वाले सभी ने परिषद द्वारा आयोजित इस भोजन में योगदान किया। परिषद के अध्यक्ष अजय मुखर्जी ने कहा आगे भी विभिन्न स्थानों पर जरूरतमंदों के बीच परिषद इस तरह की सेवामुलक कार्य करता रहेगा। उन्होंने समाज के संपन्न वर्ग को इस तरह के नेक कार्य में ज्यादा से ज्यादा सेवा देने का आह्वान किया।  इस कार्यक्रम में परिषद के अध्यक्ष अजय मुखर्जी, सचिव समीर गोस्वामी, सह सचिव कल्याण घोषाल, मिताली मुखर्जी, चंदन मोइत्रा, सौरव सापुई, सोमा मोइत्रा, चंदन पाल, लूना मुखर्जी आदि सदस्य मौजूद थे।

Share this:

Latest Updates