Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

वर्ल्ड फ़ूड इंडिया 2024 : झारखंड पवेलियन में दिखा महिला सशक्तीकरण का आधुनिक रूप

वर्ल्ड फ़ूड इंडिया 2024 : झारखंड पवेलियन में दिखा महिला सशक्तीकरण का आधुनिक रूप

New Delhi news : दिल्ली के भारत मण्डपम में चल रहे वर्ल्ड फ़ूड इंडिया 2024 का रविवार को समापन हो गया। वर्ल्ड फूड इंडिया 2024 में झारखण्ड का इस वर्ष  फोकस राज्य के फूड प्रोडक्ट की भूमिका पर आधारित था। झारखण्ड पवेलियन की साज-सज्जा उद्योग विभाग द्वारा की गयी थी। पवेलियन में 13 बिक्री सह प्रदर्शनी स्टाॅल लगाये गये थे, जिसमें 03 स्टॉल में झारखण्ड सरकार के विभाग अथवा उपक्रम शामिल थे। वहीं, फ़ूड कोर्ट में लगे झारखण्ड के फूड स्टॉल पर लोगों ने झारखण्ड के पारम्परिक व्यंजन का लुत्फ लिया। 

30 से अधिक कम्पनियों ने प्रोसेसिंग इकाई में निवेश करने की इच्छा जतायी

चार दिन चले इस आयोजन में सेमिनार, बी 2 जी सेशन, बी 2 बी सेशन उत्पाद बिक्री आदि प्रमुख रहे। इनमें 30 से अधिक कम्पनियों ने झारखण्ड में प्रोसेसिंग इकाई में निवेश करने में इच्छा जतायी। इस वर्ष झारखण्ड उद्योग विभाग ने महिला सशक्तीकरण की पदवृद्धि के लिए महिलाओं को अधिक स्थान दिया, जिनकी सहायता से फ़ूड प्रोसेसिंग उत्पाद से जुड़ीं महिलाओं को भी इस राष्ट्रीय पटल पर स्थान प्राप्त हुआ।  झारखण्ड के जमशेदपुर की मिलेटस आधारित उत्पाद की कम्पनी पॉली ऑर्गेनिक, रागी के लड्डू, नमकीन, आटा बनाने वाली कम्पनी जोहर रागी, डेरी प्रोडक्ट बनानेवाली कम्पनी नंदिनी गिर डेरी प्रोडक्ट, आर्गेनिक उत्पाद बनाने वाली कम्पनी आदि शामिल थीं। ओपन फील्ड,  डीहाइड्रेट्ज़ फ़ूड एंड वेजिटेबल और झारखण्ड सरकार का उपक्रम जे एल पी एस का पलाश आदि शामिल रहे। 

IMG 20240922 WA0010 2

जोहर रागी 150  महिलाओं का संस्थान

जोहर रागी की उर्मिला ने बताया कि हमारे संस्थान में सभी महिलाएं ही हैं। हमारा 150  महिलाओं का संस्थान है, जो मिल कर अपना उत्पाद निर्मित कर बिक्री करते हैं।  वर्ल्ड फ़ूड इंडिया में आकर हम बेहद ख़ुश हैं। लोगों ने हमारे उत्पाद को खूब पसन्द भी किया है। वहीं, पलाश की अनीता देवी ने बताया कि पलाश के सारे उत्पाद झारखण्ड के पारम्परिक उत्पाद हैं, जिसका उत्पादन महिलाओं के स्वयं सहायता समूह द्वारा किया जाता है और प्रोडक्ट की बिक्री पलाश के ब्रांड से की जाती है।

Share this:

Latest Updates