Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मॉल ऑफ  रांची के बार में पुलिस ने की छापेमारी, मैनेजर गिरफ्तार

मॉल ऑफ  रांची के बार में पुलिस ने की छापेमारी, मैनेजर गिरफ्तार

Ranchi news : सुखदेव नगर थाना क्षेत्र स्थित मॉल ऑफ रांची में संचालित बीयर बार लार्ड ऑफ़ दी ड्रिंक्स के मैनेजर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार मैनेजर का नाम मनीष सिंह है और वह बिहार के गया जिले का रहनेवाला है। सुखदेव नगर थाने की पुलिस ने शनिवार देर रात छापेमारी की थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की है। वरीय अधिकारियों को लगातार सूचना मिल रही थी कि मॉल ऑफ रांची में संचालित बीयर बार लॉर्ड ऑफ दी ड्रिंक्स में देर रात तक पार्टी का आयोजन जारी है। इसके बाद पुलिस ने शनिवार देर रात छापेमारी कर कार्रवाई की है।

कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने रविवार को बताया कि मैनेजर को गिरफ्तार किया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। उल्लेखनीय है कि झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को यह सुनिश्चित करने को कहा था कि रात 12 बजे के बाद किसी भी हालत में बार एवं रेस्टोरेंट खुले न रहें। कोर्ट ने रांची के मेन रोड इलाके में स्थित एक बार में एक युवक की गोली मार कर हत्या के मामले में स्वतः संज्ञान के आधार पर सुनवाई करते हुए ये आदेश दिये थे।

Share this:

Latest Updates