Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

इस तरह अमेरिकी प्रेसिडेंट बाइडेन पीएम मोदी का नाम ही भूल गए, फिर…

इस तरह अमेरिकी प्रेसिडेंट बाइडेन पीएम मोदी का नाम ही भूल गए, फिर…

Washington news : अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की स्मरण शक्ति कमजोर होने का प्रमाण तब मिला जब, हाल ही में डेलावेयर में एक सर्वाइकल कैंसर जागरूकता कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम भूल गए। 

…तब मोदी ने बाइडेन से मिलाया हाथ

घटना क्वाड समिट के बाद हुई, जिसमें बाइडेन, ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज और जापानी पीएम फुमियो किशिदा मंच पर मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान जब बाइडेन को पीएम मोदी को मंच पर बुलाना था, तो वे उनका नाम याद नहीं कर पाए। लगभग 5 सेकंड तक प्रयास करने के बाद, उन्होंने मंच पर खड़े एक अधिकारी से पूछा कि अगला किसे बुलाना है। उस अधिकारी ने मोदी की ओर इशारा किया, जिसके बाद मोदी उठकर मंच पर आए और बाइडेन से हाथ मिलाया। यह दृश्य मुस्कुराहट के साथ समाप्त हुआ। इन घटनाओं के चलते बाइडेन की याददाश्त पर सवाल उठाए जाते रहे हैं। उन्होंने इस विषय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने ऊपर लगे आरोपों का खंडन किया है।

Share this:

Latest Updates