Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

धनबाद प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को  एशियन हॉस्पिटल ने किया सम्मानित 

धनबाद प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को  एशियन हॉस्पिटल ने किया सम्मानित 

Dhanbad News : बुधवार को बरटांड स्थित एशियन हॉस्पिटल के तरफ से  धनबाद प्रेस क्लब 2024–27 के नवनिर्वाचित कमिटी के पदाधिकारियों के सम्मान में सम्मान समारोह का आयोजन हॉस्पिटल के परिसर में किया गया। जिसमें एशियन हॉस्पिटल के 

डॉक्टर सी राजन,डॉक्टर ए  एम रॉय समेत अन्य डॉक्टरों ने नवनिर्वाचित कमिटी को मोमेंटो व पौधा देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर हॉस्पिटल के डॉक्टर सी राजन ने कहा डॉक्टर और पत्रकार की भूमिका समाज में सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है दोनों का प्रोफेशन समाज के लिए समर्पित है। उपस्थित  एशियन हॉस्पिटल के  चिकित्सकों और पत्रकारों ने एक साथ मिलकर  लोगों के स्वास्थ संबंधित जन कल्याण  कार्यों के लिए  मजबूत सामंजस्य से स्थापित करने के लिए अपने-अपने वक्तव्य दिए।एशियन हॉस्पिटल के सभी चिकिसकों ने  धनबाद प्रेस क्लब के अध्यक्ष, महासचिव, वरीय उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, सभी पांच उपाध्यक्ष,सभी पांच सचिव एवं सभी सात कार्यकारिणी सदस्य को पत्रकारिता की हितों,पत्रकारों के अधिकारों सुविधाओं के लिए कार्य करने के गरिमामय पदों पर विजयी होने की एशियन हॉस्पिटल की और से हार्दिक बधाई एवं  शुभकामनाएं दी।सम्मान समारोह के आयोजन में मोहम्मद ताजुद्दीन,मोहम्मद मुस्तकीम निवेदिता मुखर्जी का विशेष योगदान था।

Share this:

Latest Updates