Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मंईयां सम्मान यात्रा पहुंचीं पलामू, दो मंत्रियों संग कल्पना ने की जितिया की पूजा

मंईयां सम्मान यात्रा  पहुंचीं पलामू, दो मंत्रियों संग कल्पना ने की  जितिया की पूजा

Palamu News : मंईयां सम्मान यात्रा के तीसरे दिन पलामू जिले पांकी पहुंचने पर बुधवार रात मंत्री बेबी देवी, दीपिका पांडेय सिंह औऱ गांडेय विधायक सह मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन ने जितिया की पूजा-अर्चना की। तेतराई की पंचायत समिति सदस्य सविता सिंह के घर पर तीनों ने जितिया की पूजा-अर्चना की औऱ अपनी संतान की दीर्घायु होने की कामना की। पूजा सम्पन्न होने के बाद रात 10:30 बजे तीनों नेत्री सड़क मार्ग से पांकी, बालूमाथ, चंदवा होकर रांची के लिए प्रस्थान कर गयीं।

निर्जला जितिया व्रत रखी थी मंत्री बेबी देवी

बताते चलें कि मंईयां सम्मान यात्रा के तहत मेदिनीनगर के शिवाजी मैदान में सभा करने के बाद दोनों मंत्री और विधायक दोपहर में सतबरवा के लिए निकल गयी थीं। सतबरवा में कार्यक्रम करने के बाद मनिका लातेहार होते हुए चंदवा से पांकी पहुंची थीं। कार्यक्रम में विलम्ब होने के कारण तीनों देर शाम पांकी पहुंचीं। इस बीच उन्होंने यहां जनसभा की। मंत्री बेबी देवी निर्जला जितिया व्रत पर थीं। इस कारण उन्होंने पांकी में ही पूजा करने का निर्णय लिया।

तेतराई की पंचायत समिति सदस्य सविता सिंह के घर पर तीनों ने अन्य महिलाओं के साथ पूजा-अर्चना की। विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के बाद अपने पुत्रों की सलामती की कामना की।

‘पलामू प्रमंडल में मंईयां सम्मान यात्रा को मिला भरपूर समर्थन’

इससे पहले पांकी में सभा को दोनों मंत्रियों के अलावा विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने सम्बोधित किया। कल्पना सोरेन ने कहा कि पिछले तीन दिनों से पलामू प्रमंडल में मंईयां सम्मान यात्रा को भरपूर समर्थन मिला। उनके कार्यक्रम में जिस तरह से लोगों की भागीदारी रही, उससे स्पष्ट होता है कि उनकी योजना लोगों को पसंद आ रही है। राहत मिल रही है। महिलाओं को सम्मान देने की कोशिश की जा रही है। इसी संघर्ष के बल पर हम राज्य में फिर से महागठबंधन की सरकार बनायेंगे और लोगों की उम्मीद पर हमेशा खरा उतरने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि योजनाओं को बंद करने को लेकर विरोधियों की चाल नाकाम होगी और यह काम हमारी माता और बहनें करेंगी।

Share this:

Latest Updates