Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ ने अपनी मांगों के समर्थन में गोविंदपुर क्षेत्रीय कार्यालय के समक्ष किया जोरदार प्रदर्शन

अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ ने अपनी मांगों के समर्थन में गोविंदपुर क्षेत्रीय कार्यालय के समक्ष किया जोरदार प्रदर्शन

Dhanbad news : अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ के निर्णय अनुसार आज दिनांक 26 सितंबर 2024 को दूसरे चरण का कार्यक्रम गोविन्दपुर क्षेत्रीय कार्यालय के समक्ष एकदिवसीय विशाल धरना प्रदर्शन किया गया। DCKS के अध्यक्ष मुरारी ताँती उपस्थित होकर कार्यकर्ताओ का मनोबल बढ़ाया एवं 17 सूत्री मांग पत्र की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस तरह प्रबंधन मजदूरो के साथ छलावा कर रहा है। विभिन्न कोलियारियों से आए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और चट्टानी एकता का परिचय दिया।

प्रदर्शन में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया 

प्रदर्शन मे महिलाओं ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। अंत में महाप्रबंधक गोविन्दपुर को 17 सूत्री मांग पत्र संघ के पदाधिकारियों के द्वारा सौंपा गया। बारिश में भी सैकड़ों कर्मचारी प्रदर्शन में डटे रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री फुलचंद दसौंधी और संचालन श्री सुशील कुमार सिंह ने किया। 

कार्यक्रम में इनकी रही मौजूदगी

इस मौके पर गोविन्दपुर क्षेत्र के प्रभारी चन्द्रशेखर रॉय, मंतोष तिवारी ( केंद्रीय उपाध्यक्ष) सुशील कुमार सिंह ( कार्यसमिति सदस्य, झा.  प्र) श्री बालेश्वर दुबे, श्री सुरेश यादव, महेंद्र नाथ राम, बिजय सिंह, गजेंद्र कुमार, पिनाकी मित्रा, तेजलाल प्रसाद, चंद्रशेखर महतो, नुनुमनी सिंह, राखाल रजवार, दिलीप सिंह, कुमार नंदगोपाल, शैलेश तिवारी, मंतोष तिवारी, गौर चंद सिंह, गुलू प्रसाद, पवन लोध, प्रदूमन नोनिया, संजय कुमार, आदित्य दसौंधी, भगवान दास, कैलाश राम, सावित्री देवी, राजकुमारी देवी, श्रीमति कलावती देवी, श्रीमति गायत्री देवी, श्रीमति द्रोपति देवी एवं भारी संख्या में कर्मचारी उपस्थित थे।

IMG 20240927 WA0005

Share this:

Latest Updates