Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

27 अप्रैल 2022 :  प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए महत्वपूर्ण, आज की प्रेरणा और इतिहास की जानकारी का एल्बम …

27 अप्रैल 2022 :  प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए महत्वपूर्ण, आज की प्रेरणा और इतिहास की जानकारी का एल्बम …

आज की प्रेरणा

Today’s inspiration

महानता कभी मरती नहीं।

Greatness never dies.

27 अप्रैल का इतिहास (Today’s History )

मुगल साम्राज्य का शासक बाबर ने 1526 में दिल्ली के सुल्तान को पराजित कर नया बादशाह बना।

मुगल शासक मुहम्मद शाह का 1748 में दिल्ली में निधन हुआ।

अमेरिकी नौसैनिकों ने 1805 में त्रिपोली के तटीय क्षेत्रों में हमला किया।

कलकत्ता विश्वविद्यालय ने महिलाओं को विश्वविद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में पात्रता के लिये 1878 में पहली मंजूरी दी।

सन 1908 में लंदन में चौथे ओलंपिक खेल शुरू हुए।

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने गामा किरणों के अध्ययन के लिये 1961 में पृथ्वी की कक्षा में ‘एक्सप्लोरर 11’ लांच किया।

अंतरिक्ष यान ‘अपोलो 16’ 1972 में पृथ्वी पर वापस लौटा।

सन 1989 में बांग्लादेश में आये तूफान से 500 लोगों की मौत।

अफगानिस्तानी विमान ‘एएनएस 32’ 1993 में दुर्घटनाग्रस्त होने से 76 लोगों की मौत।

1994 को दक्षिण अफ्रीका का स्वतंत्रता दिवस।

टुलुज (फ़्रांस) में एयरबस निर्मित दुनिया के सबसे बड़े विमान ए-380 ने 2005 में पहली परीक्षण उड़ान भरी।

पाकिस्तान ने 2008 में अपने विदेश सचिव रियाज मुहम्मद ख़ान को बर्ख़ास्त कर उनके स्थान पर चीन में पाकिस्तान के राजदूत सलमान बशीर को विदेश सचिव नियुक्त किया।

यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) ने 2010 में भारत के नागरिकों की पहचान का एक बड़ा सबूत बनने जा रहे यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर को अब नया ब्रांड नाम ‘आधार’ तथा नया लोगो पेश किया।

अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपने जन्म को लेकर हुए विवाद के बाद 2011 में सार्वजनिक तौर पर जन्म प्रमाण पत्र की एक प्रति जारी की।

आज इनका हुआ  जन्म 

प्रसिद्ध शिक्षाविद, दार्शनिक तथा समाजशास्त्री हरबर्ट स्पेन्सर का 1820 में जन्म हुआ।

महान अभिनेत्री जोहरा सहगल का 1912 में जन्म हुआ।

प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी मनीभाई देसाई का 1920 में जन्म हुआ।

अमेरिकी अभिनेता (द ऑड कपल ऐंड क्विंज़ी, मी) जैक क्लगमैन का 1922 में जन्म हुआ।

भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश पी. सतशिवम का 1949 में जन्म हुआ।

उत्तराखंड के सातवें मुख्यमंत्री हरीश रावत का 1947 में जन्म हुआ।

आज इनका हुआ निधन

1960 में बंगाली लेखक राजशेखर बसु का निधन।

2009 में हिंदी फिल्म अभिनेता, निर्देशक और निर्माता फिरोज खान का निधन।

2010 में उड़िया फिल्म अभिनेता हेमंत दास का निधन।

लम्बे समय से कैंसर से पीड़ित हिन्दी फ़िल्म अभिनेता विनोद खन्ना का 70 वर्ष की आयु में 2017 में निधन।

इसी तरह कल भी देंगे जानकारी

जरूर समझें इतिहास का मतलब 

इतिहास का मतलब सिर्फ बीता हुआ समय ही नहीं होता। यह बीते हुए समय के प्रवाह को वर्तमान प्रवाह से जोड़ता है और भविष्य के प्रति इस प्रवाह को आगे ले जाने में हमारी भूमिका भी निर्धारित करता है। यह सबसे बड़ा शिक्षक और हमें शिक्षक बनाने में भी अहम भूमिका निभाता है।  तो चलिए,  इसी कड़ी में जानने की कोशिश करते हैं कि 22 अप्रैल को देश-दुनिया में क्या हुआ था। कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं, जिसने इतिहास के पन्नों पर अपनी जगह दर्ज की।

Share this:

Latest Updates