Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

रौनक़ राजपूत लगातार तीसरी बार बने भवानी दुर्गा पूजा सुरक्षा समिति अध्यक्ष

रौनक़ राजपूत लगातार तीसरी बार बने भवानी दुर्गा पूजा सुरक्षा समिति अध्यक्ष

• रांची महानगर के पूजा पंडालों में सम्भाल रही है सुरक्षा का जिम्मा

• पूजा में युवाओं के पास एक बड़ी जिम्मेदारी: सीपी सिंह

Ranchi News: मां भवानी दुर्गा पूजा सुरक्षा समिति के सदस्यगण लगातार कई वर्षों से रांची महानगर में पूजा के दौरान वालंटियर ( volunteer) के रूप मे सेवा दे रहे है l आज रांची प्रेस क्लब करमटोली चौक में समिति की वार्षिक बैठक आयोजित की गई। जिसमें आगामी दुर्गा पूजा को सफल बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। जिसमें स्थानीय विधायक सीपी सिंह, रमेश सिंह,मुनचुन राय, कुणाल आजमानी समेत कई गणमान्य लोगों ने अपने विचार व्यक्त कियाl विधायक श्री सिंह ने कहा कि इस पूजा को सफल बनाने में युवाओं के पास एक बड़ी जिम्मेदार हैl इस मौके काफी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया। यह विचार किया गया कि सभी मुख्य पंडालों की सुरक्षा में वालंटियर के रूप में समिति के कार्यकर्ता दायित्व संभालेंगे और निश्चय रूप से पूजा को सफल बनाएंगे। इसके साथ ही कमेटी को पुनर्गठित करते नई कार्यकारणी का विस्तार किया गया। जिसमे रौनक राजपूत को मां भवानी दुर्गा पूजा समिति का सर्वसमिति से अध्यक्ष चुना गया।

मुख्य संरक्षक

विधायक सी पी सिंह, कुणाल आज़मानी, रमेश सिंह,रोमित नारायण सिंह,सुमित सिंह,मुनचुन राय,कामाख्या सिंह,रोहित सिंह रोनी,अशोक पुरोहित,आदर्श सिंह,राजेश साहू,रवि सिंह,छोटू सिंह बनाए गए हैं।

अन्य पदाधिकारी

माँ भवानी दुर्गा पूजा समिति के भवानी प्रमुख राहुल गुप्ता,आयुष सिंह संरक्षक प्रताप सिंह,आकाश सिंह,भोलू सिंह,प्रतीक वर्मा उर्फ़ गुड्डू,महानगर पूजा प्रभारी शुभम्,महामंत्री अंकित सिंह राजपूत,सनी सिंह राठौर,शुभम् जयसवाल,अप्पू राज,ज्ञानदीप यादव,उपाध्यक्ष हर्ष सिंह राठौर,आरोहण मंडल,अर्जुन सिंह, केशव सिंह,महासचिव-अंशु राज शीना,मोहित यादव,लकी राज,हिमांशु सिंह,प्रिंस वर्मा,विशाल रजक कार्यकारी अध्यक्ष निखिल प्रताप सिंह,अभिमन्यु सिंह,शौर्या राज,अंकुर गुप्ता,बिट्टू यादव मंत्री ऋषिकेश सरकार,कुंदन,ऋषि राज,अध्यन सिंह बनाए गए।

Share this:

Latest Updates