Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

झारखंड में लोजपा का मजबूत जनाधार : चिराग

झारखंड में लोजपा का मजबूत जनाधार : चिराग

Dhanbad News : धनबाद के कोयला नगर स्थित नेहरू कॉप्लेक्स में रविवार को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने जन आक्रोश रैली किया। जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान शामिल हुए।

“लोजपा (रामविलास) झारखंड में होने विधानसभा चुनाव अपनी अहम भूमिका देखती है

इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा- ‘लोजपा (रामविलास) झारखंड में होने वाली विधानसभा चुनाव में अपनी अहम भूमिका देखती है। मेरा जन्म एकीकृत बिहार में हुआ था, इस वजह से मैं भी झारखंडी हुआ।’ उन्होंने कहा कि झारखंड में लोजपा का एक मजबूत जनाधार है। उन्होंने कहा- ‘मेरे पिता व लोजपा के संस्थापक रामविलास पासवान की कर्मभूमि भी झारखंड ही थी और उनका सपना था विकसित झारखंड। उसी सपने को मैं पूरा करने निकला हूँ। और इसी उद्देश्य के साथ पार्टी काम भी कर रही है, ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी मजबूती के साथ चुनाव लड़े।

लोजपा गठबंधन में रहकर चुनाव लड़ेगी या अकेले ये फैसला राज्य इकाई को तय करना है

उन्होंने कहा कि लोजपा गठबंधन में रहकर चुनाव लड़ेगी या अकेले ये फैसला राज्य इकाई को तय करना है। इसके बाद उसपर केंद्रीय संसदीय समिति की मुहर लग जाएगी। और ये परिस्थिति अधिसूचना जारी होने से पूर्व तय हो जाएगी।उन्होंने झारखंड की मौजूदा सरकार और मौजूद मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस तरह से झारखंड की मौजूदा सरकार ने राज्य को बिहार और पूरे देश के समक्ष शर्मसार करने का काम किया और जिस तरह से मौजूदा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भ्रष्टाचार के आरोप में जेल गए उससे देश ही नही दुनिया के सामने झारखंड को शर्मसार होना पड़ा। ऐसे में झारखंड के लोगों ने बदलाव का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि यह अब तय हो चुका की चुनाव के बाद झारखंड में एक नई सरकार बनने जा रही है। और उस सरकार में लोक जान शक्ति पार्टी रामविलास की अहम भूमिका होगी।

Share this:

Latest Updates