Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

हेमन्त ने धनबाद को 178 करोड़ रुपये से अधिक की दी सौगात

हेमन्त ने धनबाद को 178 करोड़ रुपये से अधिक की दी सौगात

• मुख्यमंत्री ने 129 करोड़ की 133 योजनाओं की रखी आधारशिला एवं 48 करोड़ की 84 योजनाओं का किया उद्घाटन

धनबाद में आयोजित ‘झारखंड स्कील कॉनक्लेव 2024′-जॉब ऑफर लेटर-सह-रोजगार प्रोत्साहन एवं परिवहन भत्ता वितरण’ कार्यक्रम

Ranchi News: मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज एरोड्रम ग्राउंड, बलियापुर, धनबाद में आयोजित ‘झारखंड स्कील कॉनक्लेव 2024′-जॉब आॅफर लेटर-सह-रोजगार प्रोत्साहन एवं परिवहन भत्ता वितरण’ समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज प्रदेश के नौजवानों के लिए बेहद खास दिन है। इस ऐतिहासिक पल में जॉब का ऑफर लेटर प्राप्त करनेवाले युवक-युवतियों से यही कहूंगा कि अब आप खुले आसमान में उड़ने को तैयार हैं। देश-विदेश से आयीं विभिन्न कम्पनियों के माध्यम से आज आपको जॉब ऑफर लेटर प्रदान किया जा रहा है। अब आपके पास भरपूर मौका है कि आप अपने आप को तराश कर रोजगार अर्जित करें। विभिन्न कम्पनियों के सी.ई.ओ तथा एम.डी अब राज्य सरकार के साथ एम.ओ.यू कर आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रही है। मेरी ओर से भी आप सभी को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं…। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य के 36,996 लाभुकों को जॉब आॅफर लेटर सौंपा, जिसमें 22399 महिला, 14593 पुरुष तथा 04 ट्रांसजेंडर शामिल रहे।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के नौजवानों को हमारी सरकार ने विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से स्वरोजगार से जोड़ने का काम किया है। आनेवाले दिनों में हमारी सरकार विशेष कर युवाओं के मार्ग प्रशस्त हेतु काम करने में सफल रहेगी।

श्रम विभाग के माध्यम से राज्य में खुलेंगे श्रम आवासीय स्कूल ; विशेष कर गरीब व मजदूर वर्ग के बच्चों को मिलेगी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘हमारी सरकार प्रदेश के नौजवानों की मार्ग प्रशस्त करने के हेतु निरन्तर कार्य कर रही है। राज्य के युवा पीढ़ी कैसे मजबूत हो, इसके प्रति सरकार प्रतिबद्ध है। अब हमारी सरकार ने निर्णय लिया है कि श्रम विभाग के माध्यम से राज्य के सभी जिला में श्रम स्कूल खोला जायेगा। राज्य के सभी जिलों में गरीब व मजदूर वर्ग के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जायेगी।’

शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में ध्यान केन्द्रित कर प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रहे

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘सरकार गठन के बाद हमारी सरकार की प्राथमिकता रही है कि किस प्रकार शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में आगे बढ़ सकें। इसी के मद्देनजर हमने प्रदेश के सभी जिलों में उत्कृष्ट विद्यालय खोले, ताकि राज्य के गरीब, मजदूर व किसान के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त हो। झारखंड के नौजवानों को सरकारी एवं निजी क्षेत्रों में रोजगार उपलब्ध कराना हमारी सरकार की प्राथमिकता रही है।’ सीएम ने जॉब आॅफर लेटर प्राप्त करनेवाले नौजवानों से कहा, ‘आज आप सभी का यह पहला पड़ाव है। आनेवाले समय में आप एक बड़ा लक्ष्य और उद्देश्य के साथ तेज गति से आगे बढ़ते हुए लम्बी छलांग लगाने में जरूर कामयाब होंगे। हमारे राज्य के बहुत से नौजवानों ने निजी क्षेत्र की कम्पनियों में 20 से 25 हजार रुपये की सैलरी से काम करना शुरू किया था, आज वही नौजवान लाखों रुपये की सैलरी में देश-विदेश की कई जानी-मानी कम्पनियों में विभिन्न पदों पर कार्यरत हैं।’ मुख्यमंत्री ने कहा, ‘व्यवस्थाओं को इस प्रकार सुदृढ़ और मजबूत बनाया जाये, ताकि बदलते वक्त के अनुसार गरीब, मजदूर, किसान सभी वर्ग समुदाय के बच्चे भी कदम से कदम मिला कर चल सकें। इस निमित्त हमारी सरकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

‘रोजगार उपलब्ध कराने का निरन्तर हुआ है प्रयास

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा, ‘राज्य सरकार मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के माध्यम से लोगों को ऋण उपलब्ध करा कर विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार से जोड़ने का काम कर रही है। हमारी सरकार खेती-बाड़ी की नयी और आधुनिक तकनीक को बढ़ावा दे रही है, ताकि पढ़े लिखे नौजवान भी खेती से जुड़ कर आय का स्रोत ढूंढ़ सकें। रोजगार के क्षेत्र में बेहतर प्रयास करते हुए लोगों को निरन्तर रोजगार की कई योजनाओं से जोड़ कर आत्मनिर्भर बनाया गया है।’

मुख्यमंत्री ने दीं शुभकामनाएं…

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने जॉब ऑफर लेटर प्राप्त करनेवाले युवक-युवतियों से कहा, ‘आप सभी के लिए आज अपने परिजनों के साथ खुशी मनाने का दिन है। निश्चित रूप से आपके घर में आज मुस्कान आयेगी। इस ऐतिहासिक क्षण के लिए आप सबको बहुत-बहुत शुभकामनाएं और जोहार…।

‘इन योजनाओं का हुआ उद्घाटन-शिलान्यास

इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने 129 करोड़ 30 लाख 29 हजार 63 रुपये की 133 योजनाओं का शिलान्यास किया। वहीं, 48 करोड़ 81 लाख 90 हजार 836 रुपए की 84 योजनाओं का उद्घाटन भी किया। इसमें धनबाद नगर निगम की 44 करोड़ से अधिक की 83, ग्रामीण कार्य विभाग की 52.73 करोड़ की 20, पेयजल एवं स्वच्छता (यांत्रिक प्रमंडल) की 3.85 करोड़ की 10, झारखंड शिक्षा परियोजना की 9.93 करोड़ की 08, कल्याण विभाग की 1.29 करोड़ की 07, भवन प्रमंडल की 91 लाख की 03, पथ निर्माण विभाग की 5.50 करोड़ की एक एवं जे.एस.बी.सी.सी.एल. पी.आई.यू. की 11 करोड़ की एक योजना का शिलान्यास किया। वहीं धनबाद नगर निगम की 46.27 करोड़ की 76, भवन प्रमंडल की 2.09 करोड़ की 07 तथा पेयजल एवं स्वच्छता (यांत्रिक) प्रमंडल की 44.93 लाख की एक योजना का उद्घाटन किया।

इस कार्यक्रम में मंत्री सत्यानन्द भोक्ता, मंत्री इरफान अंसारी, विधायक मथुरा प्रसाद महतो, विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह, पूर्व विधायक फूलचंद मंडल, अपर सचिव, श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग सुनील कुमार, श्रमायुक्त संजीव कुमार बेसरा, झारखण्ड कौशल विकास मिशन सोसाइटी के निदेशक शैलेन्द्र कुमार लाल, नवरिस के सीईओ मिस. तकाको ओशिबुचि, नवरिस के एमडी संबंधन राजकुमार, ईएफसी ग्लोबल फेसिलिटीज से मिस श्रुति कार्तिक के अलावा जिले के उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक समेत जिला प्रशासन के कई अधिकारी मौजूद रहे।

Share this:

Latest Updates