Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मंजूनाथ भजंत्री अब रांची के उपायुक्त, कई अन्य जिलों के भी बदले

मंजूनाथ भजंत्री अब रांची के उपायुक्त, कई अन्य जिलों के भी बदले

Ranchi news : राज्य सरकार ने सोमवार को प्रदेश के आधा दर्जन आइएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। कार्मिक, प्रशासनिक एवं राजभाषा विभाग ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना के मुताबिक झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन सोसायटी के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री को रांची का उपायुक्त बनाया गया है। सरकार ने और किन-किन अफसरों का तबादला किया है, आइये जानें…

शशि को जामताड़ा और उत्कर्ष को लातेहार तो मनीष को पाकुड़ की कमान

शशि प्रकाश सिंह को जामताड़ा का उपायुक्त बनाया गया है, जबकि उत्कर्ष गुप्ता लातेहार उपायुक्त की जवाबदेही सौंपी गई है तो मनीष कुमार पाकुड़ के उपायुक्त बनाए गए हैं। कार्मिक, प्रशासनिक एवं राजभाषा विभाग ने संबंधित अफसरों को अपने नवपदस्थापन स्थल पर तत्काल योगदान देने को कहा है।

इनका भी हुआ स्थानांतरण

पवन कुमार : आयुक्त, उत्तरी छोटा नागपुर प्रमंडल। रंजीत कुमार लाल : प्रबंध निदेशक, झारखंड ऊर्जा उत्पादन निगम, लिमिटेड।

Share this:

Latest Updates