Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

गोविंदा को जाना था कोलकाता, इसी बीच घर में ही पैर में लग गई गोली, जानिए पूरा मामला

गोविंदा को जाना था कोलकाता, इसी बीच घर में ही पैर में लग गई गोली, जानिए पूरा मामला

Mumbai news : मंगलवार की सुबह बॉलीवुड एक्टर गोविंदा को कोलकाता जाना था। इस बीच उनको अपने घर में ही मिस फायरिंग के कारण पैर में गोली लग गई। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनका इलाज चल रहा है। उनके मैनेजर के अनुसार, गोली उनके पैर में लगी है, और वे अब खतरे से बाहर हैं। इस मामले में गोविंदा और उनके परिवार की ओर से इस मामले पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस के मुताबिक, उनके पास एक लाइसेंसी रिवॉल्वर है, जिससे यह गोली गलती से चली। रिवॉल्वर का लॉक खुला था और यह घटना तब हुई जब वह एयरपोर्ट के लिए निकलने की तैयारी कर रहे थे। यह हादसा तड़के 4:45 बजे हुआ। गोविंदा अपने जुहू स्थित घर से कोलकाता के लिए उड़ान भरने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान, गोविंदा ने अपनी रिवॉल्वर को अलमारी में रखने का प्रयास किया, लेकिन वह हाथ से फिसल गई और गोली चल गई।उन्हें क्रिटिकेयर अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया गया और गोली निकाली गई। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share this:

Latest Updates