Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

दुर्गोत्सव को देखते हुए राज्य सरकार अपने तंत्र को अलर्ट रखे : स्वामी दिव्यानंद

दुर्गोत्सव को देखते हुए राज्य सरकार अपने तंत्र को अलर्ट रखे : स्वामी दिव्यानंद

Ranchi news : अखिल भारतीय संत समिति के उपाध्यक्ष स्वामी दिव्यानंद जी महाराज ने कहा है कि हिन्दुओं का सबसे बड़ा त्योहार दुर्गोत्सव गुरुवार से प्रारम्भ हो रहा है। इसे देखते हुए राज्य सरकार को अपना तंत्र अलर्ट मोड में रखना चाहिए। पिछले रविवार के दिन ट्रैक्टर में बोरियों में भर कर गो मांस शहर में कहीं ले जाया जा रहा था। इसमें से एक बोरा राजधानी के बीचो-बीच थड़पखना में मंदिर के समक्ष गिरा पाया गया था। इससे पूजा के माहौल में हिन्दुओं की आस्था को गहरी चोट लगी है।

गाय में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास

स्वामी जी ने कहा कि हिन्दू समाज गोवंश को माता मानता है। मान्यता है कि गाय में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास है। इसी कारण गो माता हिन्दुओं के लिए पूजनीय हैं। मंदिर के समक्ष गोमांस मिलना अत्यन्त दुखदाई चिन्ताजनक और लज्जाजनक है। स्वामी जी ने कहा कि प्रतिबंधित मांस का व्यापार धड़ल्ले से फल-फूल रहा है। सरकार को इस ओर गम्भीरता से ध्यान देना चाहिए। तुष्टीकरण और पक्षपात की राजनीति ठीक नहीं होती। लाखों हिन्दू भावना का गला घोट जा रहा है। हिन्दू समाज इसकी कड़े शब्दों में भर्त्सना करता है। स्वामी दिव्यानंद जी महाराज ने सरकार से ऐसे मामलों में सख्त कदम उठाने का अनुरोध किया है।

Share this:

Latest Updates