Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

हरियाणा भाजपा प्रभारी सतीश पूनिया की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

हरियाणा भाजपा प्रभारी सतीश पूनिया की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

•ज्यादा दर्द होने के कारण की गई सर्जरी, अब डॉक्टर बता रहे हैं हालत में सुधार

Rohtak news : भाजपा प्रदेश प्रभारी की अचानक तबीयत खराब हो गई। ज्यादा दर्द के चलते उन्हें तुरंत रोहतक के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बुधावार को उनकी सर्जरी की गई। डॉक्टरों का कहना है कि एपेंडिक्स के चलते ज्यादा दर्द हो गया था और तुरंत सर्जरी करनी जरुरी थी। अब उनकी हालत में सुधार है। बुधवार दोपहर बाद अचानक भाजपा प्रदेश प्रभारी सतीश पुनिया की तबीयत खराब हो गई, उस वक्त वह प्रदेश पार्टी कार्यालय में मौजूद थे। इसी दौरान उन्हें तुरंत शहर के एक बडे़ अस्पताल में भर्ती कराया गया।

डॉक्टरों की एक विशेष टीम ने उनकी सर्जरी की

जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया कि एपेंडिक्स के चलते तबीयत खराब हुई है। डॉक्टरों की एक विशेष टीम ने उनकी सर्जरी की और अब उनकी हालत में काफी सुधार है। पूनिया की तबीयत खराब होने की खबर का पता चलने पर काफी भाजपा नेता अस्पताल पहुंचे और उनका हालचाल पूछा। डॉक्टरों ने बताया कि अभी उन्हें अस्पताल में भर्ती रहना पडेगा और उनकी हालत में सुधार है।

Share this:

Latest Updates