Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

प्रधानमंत्री शुक्रवार को कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन में हिस्सा लेंगे

प्रधानमंत्री शुक्रवार को कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन में हिस्सा लेंगे

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार, 04 अक्टूबर को शाम लगभग 6:30 बजे नयी दिल्ली के ताज पैलेस होटल में कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन में भाग लेंगे। इस अवसर पर वह उपस्थित लोगों को सम्बोधित भी करेंगे।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने गुरुवार को एक बयान में बताया है कि कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन का तीसरा संस्करण 04 से 06 अक्टूबर तक आयोजित किया जायेगा। इस वर्ष का सम्मेलन हरित परिवर्तन के वित्तपोषण, भू-आर्थिक विखंडन और विकास के निहितार्थ, लचीलापन बनाये रखने के लिए नीतिगत कार्यवाही के सिद्धांतों जैसे विषयों पर केन्द्रित होगा। सम्मेलन में भारतीय एवं अंतरराष्ट्रीय विद्वान और नीति निर्माता, भारतीय अर्थव्यवस्था और वैश्विक दक्षिण की अर्थव्यवस्थाओं के सामने आनेवाले कुछ सबसे महत्त्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन का आयोजन आर्थिक विकास संस्थान द्वारा वित्त मंत्रालय के साथ साझेदारी में किया जा रहा है।

Share this:

Latest Updates