Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा और नारायणपुर की सीमा पर नेंदूर-थुलथुली के जंगल में हुई मुठभेड़ में 30 नक्सली ढेर

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा और नारायणपुर की सीमा पर नेंदूर-थुलथुली के जंगल में हुई मुठभेड़ में 30 नक्सली ढेर


Narayanpur News : छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के नेंदूर-थुलथुली ग्राम के जंगलों में शुक्रवार को दंतेवाड़ा और नारायणपुर की सीमा पर जवानों ने 30 नक्सलियों को ढेर कर दिया। मारे गये नक्सलियों के पास से एके 47 और एसएलआर जैसे दर्जनों अत्याधुनिक हथियार भी बरामद किये गये हैं। नक्सलियों के शवों और बरामद हथियारों को देर रात तक जिला मुख्यालय दंतेवाड़ा लाया जायेगा। मारे गये नक्सलियों की पहचान अभी नहीं हो सकी है।

30 नक्सलियों के शव बरामद कर लिये गये


बस्तर आईजी सुंददराज पी. ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि 30 नक्सलियों के शव बरामद कर लिये गये हैं। इनके अतिरिक्त और भी नक्सलियों के मारे जाने की सम्भावना है। नारायणपुर पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि दंतेवाड़ा और नारायणपुर की सीमा पर नेंदूर-थुलथुली के जंगल में बड़े माओवादी लीडरों का जमावड़ा है। सूचना पर नारायणपुर पुलिस से समन्वय स्थापित कर एक ज्वाइंट ऑपरेशन चलाया गया।

थुलथुली गांव के पास हुई मुठभेड़


सूचना के बाद दंतेवाड़ा और नारायणपुर से गुरुवार की देर रात डीआरजी की टुकड़ियां मौके के लिए निकली गयीं। पूरी रात चलने के बाद शुक्रवार सुबह जब जवानों की टुकड़ियां थुलथुली गांव के पास जंगलों में सर्च कर रही थी, तब पहले से मौजूद नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। दोपहर एक बजे के करीब पहली मुठभेड़ हुई है। नक्सलियों की फायरिंग को देख जवान अलर्ट हुए और जवाबी कार्रवाई की। दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक रुक-रुक कर दोनों ओर से फायरिंग होती रही।

शीर्ष नक्सली नेता नीति व अन्य बड़े लीडर्स की उपस्थिति की सूचना मिली थी


शाम चार बजे जब जवानों ने मौके की पड़ताल की, तो उन्हें वहां से सात नक्सलियों के शव मिले। इसके साथ एक एसएलआर, एक एक-47 और कुछ अन्य हथियार भी मिले। पहली मुठभेड़ के कुछ ही देर बाद दोबारा दंतेवाड़ा और नारायणपुर की टीम से नक्सलियों की मुठभेड़ हुई। इस बार भी जवानों ने नक्सलियों को भारी नुकसान पहुंचाया। डीआरजी की टीम ने फिर सात नक्सलियों को मार गिराया। जवानों ने यहां से भी एके-47 जैसे अत्याधुनिक हथियार बरामद किये। इसके बाद नक्सलियों के मारे जाने की संख्या बढ़ कर 30 तक पहुंच गयी है। दांतेवाड़ा एसपी गौरव रॉय ने बताया कि शीर्ष नक्सली नेता नीति व अन्य बड़े लीडर्स की उपस्थिति की सूचना मिली थी। इसी सूचना पर बडी पार्टी मौके के लिए निकाली गयी। नीति के साथ बड़ी संख्या में उसके अपने सुरक्षाकर्मी भी रहते हैं। इस लिहाज से बड़ी सावधानी से जवानों को इस ऑपरेशन को अंजाम देने के निर्देश दिये गये थे। रॉय ने बताया कि मौके पर कम्पनी नम्बर-6 पूर्वी डिवीजन व पीएलजीए के नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई है। ये कम्पनी इसी क्षेत्र में लम्बे समय से सक्रिय रही है।

Share this:

Latest Updates