Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

झारखंड विधानसभा चुनाव की सत्ता पक्ष में कवायद शुरू

झारखंड विधानसभा चुनाव की सत्ता पक्ष में कवायद शुरू

विजयादशमी के बाद सीट बंटवारे के लिए होगी आईएनडीआईए की बैठक


Ranchi News : झारखंड विधानसभा चुनाव-2024 में सीट बंटवारे को लेकर इंडिया ब्लॉक के घटक दलों ; यथा झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस, राजद और सीपीआई माले की बैठक विजयदशमी के बाद होगी। इसके बाद झामुमो, कांग्रेस, राजद और वामदल प्रत्याशियों की घोषणा करेंगे।
सूत्रों ने बताया कि इस बार सीट शेयरिंग में कुछ बदलाव सम्भव है। इसकी वजह यह है कि इस बार गठबंधन में वामदल भी शामिल हैं। वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में झामुमो को 43, कांग्रेस को 31 व राजद को 07 सीटें मिली थीं। इस बार फेरबदल होगा। बताया गया कि पहले जीत का समीकरण देखा जायेगा। इस पर मंथन कर ही सीट शेयरिंग की जायेगी। इस बार कांग्रेस व राजद के कोटे में कुछ कटौती हो सकती है। इस सीट को वामदल को दिया जा सकता है।

रांची पर कांग्रेस की दावेदारी,झामुमो 2019 में दूसरे नंबर पर थी


राजनीतिक जानकारों का कहना है कि रांची को लेकर कांग्रेस लगातार समय-समय पर कहती आ रही है कि यह सीट उसे दे दी जाये, लेकिन वर्ष 2019 के चुनाव में झामुमो इस सीट से दूसरे स्थान पर रहा था। झामुमो प्रत्याशी महुआ माजी व भाजपा प्रत्याशी सीपी सिंह के बीच मत का अंतर केवल 5904 वोट का ही था। महुआ माजी दूसरे स्थान पर रहीं। मतों के अंतर को लेकर झामुमो एक बार फिर से रांची विधानसभा सीट पर दावा करेगा। हालांकि, कांग्रेस के कई नेता इस प्रयास में लगे हुए हैं कि गठबंधन के तहत यह सीट कांग्रेस को मिल जाये, तो वे चुनाव लड़ेंगे।

झामुमो के महासचिव विनोद पांडेय ने कहा जल्द सीट शेयरिंग पर मुख्यमंत्री सहयोगी दलों के साथ बैठक करेंगे


इस सम्बन्ध में झामुमो के महासचिव विनोद पांडेय ने कहा कि बहुत जल्द सीट शेयरिंग पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन सहयोगी दलों के साथ बैठक करेंगे। जाहिर है, झामुमो बड़े भाई की भूमिका निभायेगा। लेकिन, सहयोगियों का भी पूरा ध्यान रखा जायेगा। पूरा इंडिया गठबंधन मिल कर चुनाव लड़ेगा। किस सीट पर कौन जीत सकता है, यह विशेष रूप से देखा जायेगा। केवल सीट देने की बात नहीं है, बल्कि जीत सुनिश्चित करने की बात है।

Share this:

Latest Updates