Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

…और इस कारण कोरियोग्राफर जानी मास्टर का राष्ट्रीय अवार्ड हो गया निलंबित

…और इस कारण कोरियोग्राफर जानी मास्टर का राष्ट्रीय अवार्ड हो गया निलंबित

New Delhi news : जानी मास्टर साउथ की फिल्म इंडस्ट्री के रिनाउंड कोरियोग्राफर हैं। जानी ने तिरुचित्रामबलम के गाने मेघम करुक्कथा के लिए सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता था। वह अपने साथ काम करने वाली एक महिला के कथित यौन उत्पीड़न के आरोप में अभी तक जेल में थे। इसी कारण सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने उनके पुरस्कार को निलंबित कर दिया है।

पत्र भेज कर दी गई सूचना

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के उप निदेशक इंद्राणी बोस द्वारा हस्ताक्षरित पत्र भेज कर सूचना दी है कि “आरोप की गंभीरता और मामले के विचाराधीन होने के मद्देनजर, सक्षम प्राधिकारी ने श्री शेख जानी को वर्ष 2022 के लिए सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार निलंबित करने का निर्णय लिया गया है।

लगाया गया था यह आरोप

बता दें कि जानी मास्टर को 19 सितंबर को साइबराबाद पुलिस ने गोवा में पकड़ लिया और हैदराबाद लाकर शहर की एक अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जानी मास्टर की सहायक कोरियोग्राफर के रूप में काम करने वाली एक महिला ने पुलिस में शिकायत में आरोप लगाया था कि जानी मास्टर ने 2020 में मुंबई की एक कार्य यात्रा के दौरान उसका यौन उत्पीड़न किया और यौन उत्पीड़न जारी रखा और उसे इस बारे में किसी को भी न बताने की धमकी भी दी। इसके बाद मामला दर्ज हुआ था।

Share this:

Latest Updates