Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

मालदीव के प्रेसिडेंट मुइज्जू ने किया आश्वस्त, भारत की सुरक्षा मजबूत करने के लिए…

मालदीव के प्रेसिडेंट मुइज्जू ने किया आश्वस्त, भारत की सुरक्षा मजबूत करने के लिए…

New Delhi news : रविवार को मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू चार दिवसीय राजकीय यात्रा पर दिल्ली पहुंचे। उन्होंने भारत को आश्वस्त किया है कि उनका देश कभी भी ऐसा कुछ नहीं करेगा, जिससे भारत की सुरक्षा को खतरा हो। भारत की सुरक्षा की मजबूती के लिए उनका देश काम करेगा। बता दें कि मालदीव द्वीपीय राष्ट्र मेंआर्थिक संकट झेल रहा है। नई दिल्ली के साथ अपने देश के संबंधों को पुनः स्थापित करने के लिए राष्ट्रपति भारत आए हैं।

बीच में बढ़ गया था दोनों देशों के बीच तनाव

बता दें कि मालदीव और भारत के बीच संबंध तब से तनावपूर्ण हो गए थे, जब से भारत ने भारतीय सैनिकों को द्वीप राष्ट्र से वापस जाने को कहा था। पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ मालदीव के मंत्रियों की आपत्तिजनक टिप्पणियों ने द्विपक्षीय संबंधों को और भी तनावपूर्ण बना दिया। चीनी प्रशासन के करीबी माने जाने वाले मुइज्जू ने रविवार को कहा कि चीन के साथ देश के संबंधों से भारत की सुरक्षा को कोई खतरा नहीं होगा।

 भारत मालदीव का एक मूल्यवान साझेदार

उन्होंने एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में कहा, मालदीव कभी भी ऐसा कुछ नहीं करेगा जिससे भारत की सुरक्षा को नुकसान पहुंचे। भारत मालदीव का एक मूल्यवान साझेदार और मित्र है तथा हमारे संबंध आपसी सम्मान और साझा हितों पर आधारित हैं। कहां कि हम विभिन्न क्षेत्रों में अन्य देशों के साथ अपने सहयोग को बढ़ाते हुए यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि हमारे कार्यों से हमारे क्षेत्र की सुरक्षा और स्थिरता से समझौता न हो। जब उनसे भारतीय सैनिकों की वापसी के बारे में उनके निर्णय के बारे में पूछा गया तो मुइज्जू ने कहा कि वह घरेलू प्राथमिकताओं पर विचार कर रहे थे।

Share this:

Latest Updates