Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना : धनबाद के 3.32 लाख लाभुकों को मिली तीसरी किस्त की राशि

झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना : धनबाद के 3.32 लाख लाभुकों को मिली तीसरी किस्त की राशि

Dhanbad News : झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना को लेकर मंगलवार को समाहरणालय के सभागार में एक समारोह का आयोजन कर जिले की 3 लाख 31 हजार 930 लाभुकों को तृतीय किस्त का भुगतान किया गया।

इस अवसर पर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी  माधवी मिश्रा, उप विकास आयुक्त  सादात अनवर, माननीय विधायक टुंडी के प्रतिनिधि  मदन महतो, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी  अनीता कुजूर, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा  नियाज़ अहमद, निदेशक डीआरडीए  राजीव रंजन ने दीप प्रज्वलित कर दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की तृतीय किस्त (अक्टूबर 2024) के भुगतान समारोह का शुभारंभ किया।

मौके पर चांदनी कुमारी, भागी देवी, ममता मंडल, मिट्ठू मंडल, सुमित्रा देवी, कल्पना देवी, शोभा मंडल, मधु मंडल, रूपा मंडल सहित 30 लाभुकों के बीच योजना से संबंधित चेक का वितरण किया गया। वहीं शेष लाभुकों के बैंक खाते में राशि का हस्तांतरण किया गया।

Share this:

Latest Updates