Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

इजरायल ने केंद्रीय बेरूत पर किया ताबड़तोड़ अटैक, 22 लोगों की गई जान, फिर….

इजरायल ने केंद्रीय बेरूत पर किया ताबड़तोड़ अटैक, 22 लोगों की गई जान, फिर….

Global News : इजरायल और हिज्बुल्लाह के बीच जंग रुकने या कम होने की कोई सूरत नहीं दिखाई पड़ रही है। इसे लेकर आजकल इजरायल बेरूत को निशाने पर लिए हुए हैं। इंटरनेशनल मीडिया से ताजा जानकारी मिल रही है कि इजरायल ने सेंट्रल बेरूत पर ताबड़तोड़ हवाई अटैक किया, जिसमें 22 लोगों की जान चली गई। 117 लोग घायल बताए जा रहे हैं। स्पष्ट रूप से कहा जा रहा है कि यह अटैक  हिजबुल्लाह के खिलाफ इजरायल के अभियान का हिस्सा है, जो इस संगठन को पूरी तरह से तबाह करने के इरादे से किया जा रहा है।

यूएन शांति मुख्यालय में भी फायरिंग

इस हमले के दौरान एएफपी के पत्रकारों ने जोरदार विस्फोटों की आवाजें सुनी। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस हमले में हुई मौतों की पुष्टि की है। एक बयान में कहा गया है, “इजरायली दुश्मन के हमलों में 22 लोगों की मौत हो गई और 117 अन्य घायल हुए। इस बीच इजरायल ने लेबनान में UN के शांति मुख्यालय पर भी गोलीबारी की, जिसमें दो लोग घायल हुए। पिछले हमलों में, इजरायल ने मुख्य रूप से दक्षिण बेरूत को निशाना बनाया था, लेकिन अब उनकी रणनीति चेंज हुई है। इजरायल ने हिजबुल्लाह के सदस्यों को लक्षित करने के लिए अभियान में तेजी लाई है।

Share this:

Latest Updates