Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, नई दिल्ली से श्रीनगर के लिए जल्द चलेगी वंदे भारत…

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, नई दिल्ली से श्रीनगर के लिए जल्द चलेगी वंदे भारत…

New Delhi news, Railway latest news : रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। अब भारतीय रेलवे ने श्रीनगर और दिल्ली के बीच वंदे भारत स्लीपर ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। बता दें कि भारतीय रेलवे लगातार आधुनिकीकरण की ओर बढ़ रही है। 2019 से 14 सितंबर 2024 तक, भारत ने 60 वंदे भारत ट्रेनें शुरू की हैं। ये ट्रेनें 24 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 280 से अधिक जिलों को कवर करती हैं। अनुमान है कि जनवरी 2025 तक भारत को पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन मिल जाएगी, जो नई दिल्ली और श्रीनगर के बीच चलेगी।

13 घंटे में 800 किलोमीटर की यात्रा

यह ट्रेन उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक (यूएसबीआरएल) परियोजना के तहत संचालित होगी। स्लीपर ट्रेन 800 किलोमीटर की दूरी 13 घंटे से भी कम समय में तय करेगी। रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, ट्रेन शुरुआत में नई दिल्ली और श्रीनगर के बीच चलेगी और बाद में इसे बारामूला तक बढ़ाया जाएगा।

इस प्रकार ट्रेन तय करेगी दूरी

नई दिल्ली-श्रीनगर वंदे भारत स्लीपर ट्रेन अंबाला कैंट जंक्शन, लुधियाना जंक्शन, कठुआ, जम्मू तवी, श्री माता वैष्णो देवी कटरा, संगलदान और बनिहाल जैसे स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन शाम 7 बजे नई दिल्ली से रवाना होगी। सुबह 8 बजे श्रीनगर पहुंचेगी। यात्रियों के पास तीन कोच विकल्प होंगे: एसी 3-टियर (3ए), एसी 2-टियर (2ए), और एसी फर्स्ट क्लास (1ए)।

Share this:

Latest Updates