Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

महंगा टोनर क्यों ? खुद तैयार करें लौंग का ये टोनर, गायब हो जाएंगे कील-मुहांसे, दाग-धब्बे

महंगा टोनर क्यों ? खुद तैयार करें लौंग का ये टोनर, गायब हो जाएंगे कील-मुहांसे, दाग-धब्बे

Life style, health tips : वातावरण में मौजूद प्रदूषण, गंदगी और पसीने की वजह से चेहरे पर अक्सर कील-मुंहासे निकल आते हैं। धूप में ज्यादा देर रहने से सनबर्न और पोर्स बंद हो जाते हैं। जिस वजह से चेहरे पर कई दाग-धब्बे नजर आते हैं। इन सबसे बचने के लिए कई ब्यूटी प्रोडक्ट और टोनर उपलब्ध हैं। अगर आप चाहें तो घरेलू चीजों के उपयोग से टोनर बना सकते हैं। त्वचा संबंधी समस्याओं से बच सकते हैं। लौंग से बना हुआ टोनर में स्किन के लिए बहुत फायदेमंद है, क्योंकि लौंग में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो स्किन में बैक्टीरियल इंफेक्शन और सूजन की समस्या को कम करने में मददगार हो सकता है। आइए हम आपको लौंग के टोनर को तैयार करने की प्रक्रिया और इसके फायदे से अवगत कराएं….

लौंग के टोनर को तैयार करने की प्रक्रिया और फायदे

✓एक बाउल में 80 से 100 मिली ग्राम गुलाब जल ले लें।इसमें 5-6 लौंग डालें। लौंग को करीब 24 से 48 घंटों तक गुलाब जल में ही रहने दें। इसे धूप में कतई न रखें। साथ ही इसे किसी बर्तन से ढक दें। इसके बाद इसे किसी कॉटन के  कपड़े से छान लें।

✓तैयार टोनर को आप कांच या प्लास्टिक वाली बोतल में स्टोर करें। आप फेस वॉश करने के बाद इस टोनर का यूज कर सकते हैं।

लौंग से बना हुआ टोनर स्किन को हाइड्रेट करता है। यह टोनर स्किन को मॉइस्चराइज और फ्रेश बनाने में मदद करता है। लौंग टोनर में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह चेहरे की सूजन को कम करने में सहायक होता है।

✓इस टोनर के उपयोग से मुंहासे और लालिमा कम होती है। साथ ही त्वचा का पीएच लेवल को नियंत्रित रहता है। लौंग के टोनर से स्किन पोर्स में जमा गंदगी साफ होती है और पोर्स में कसाव आता है। इसके एंटीऑक्सीडेंट्स गुण फ्री रेडिकल्स की वजह से होने वाली समस्याओं से बचाव करते हैं।

Share this:

Latest Updates