Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

रुड़की-लक्सर रेल लाइन पर मिला गैस सिलिंडर

रुड़की-लक्सर रेल लाइन पर मिला गैस सिलिंडर

Haridwar news : रुड़की-लक्सर रेलवे ट्रैक पर एक गैस सिलिंडर मिलने से हड़कम्प मच गया। हालांकि, सिलिंडर खाली था। घटना शनिवार सुबह की है। लेकिन, अधिकारियों ने यह जानकारी रविवार को सार्वजनिक की। भुचड़ी रेलवे स्टेशन के निकट ढंडेरा में लक्सर-रुड़की रेलवे ट्रैक पर एक खाली तीन किलोग्राम का गैस सिलिंडर पड़ा मिला। घटना के बाद आरपीएफ, जीआरपी व सुरक्षा बल तुरंत हरकत में आ गये। ट्रेक पर गैस सिलिंडर होने की जानकारी सबसे पहले एक मालगाड़ी चालक ने रेलवे सुरक्षा बल को दी, जिसके बाद एहतियातन आसपास भी रेलवे ट्रैक खंगाला गया, लेकिन दूसरी कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। रेल प्रशासन मामले की जांच कर रहा है। 

Share this:

Latest Updates