Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

शादी के फंक्शन में दूल्हे को टेक्नोलॉजी ने दिखा दी उसके स्वर्गीय पिता की छवि, फिर जो हुआ…

शादी के फंक्शन में दूल्हे को टेक्नोलॉजी ने दिखा दी उसके स्वर्गीय पिता की छवि, फिर जो हुआ…

New Delhi news : रियल लाइफ में ऐसा दृश्य कभी-कभार आंखों के सामने आ जाता है, जो भीतर से हमें भावुक बना देता है। आजकल सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। यह वायरल वीडियो एक शादी फंक्शन का है, जिसमें दूल्हे को शादी में उसके स्वर्गीय पिता की झलक एक टेक्नोलॉजी के जरिए दिखाई जा रही है। स्टेज पर यह दूल्हा अपनी दुल्हन के सामने एक बच्चे की तरह पिता को याद कर सुबकने लगता है। शादी के फंक्शन में भाग लेने वाले अन्य सभी लोगों की आंखें भी नाम हो जाती हैं।

तमिलनाडु का है यह वीडियो

यह वीडियो तमिलनाडु का बताया जा रहा है। जहां शादी की स्टेज पर उसे उसकी दुल्हन के सामने सरप्राइज दिया जाता है। दरअसल, दूल्हे के घरवाले उसकी आंख पर वर्चुअल रियलिटी 3डी ग्लास हैडसेट लगाते हैं, जिसमें वह अपने पिता को देखकर रो पड़ता है। दूल्हे को रोता देखकर उसके परिजनों के आंखों में आंसू आ जाते हैं।

देखने वालों की प्रतिक्रिया

 इस वीडियो को देखकर एक यूजर ने लिखा है, ‘टेक्नोलॉजी का बहुत बढ़िया इस्तेमाल‘। एक और यूजर ने लिखा- ‘यह तो सच में रुला देने वाला मोमेंट है। एक और यूजर लिखता है, ‘जब अपना कोई छोड़कर जाता है, तो दिल टूट जाता है’। इस इमोशनल वीडियो पर अब तक 6 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।

Share this:

Latest Updates