Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

प्रधानमंत्री मोदी बने भाजपा के पहले सक्रिय सदस्य, पार्टी के सदस्यता अभियान का किया शुभारम्भ

प्रधानमंत्री मोदी बने भाजपा के पहले सक्रिय सदस्य, पार्टी के सदस्यता अभियान का किया शुभारम्भ

New Delhi News : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भाजपा के देशभर में चलाये जानेवाले सक्रिय सदस्यता अभियान का बुधवार को शुभारम्भ किया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और पार्टी के सदस्यता अभियान के संयोजक विनोद तावड़े की मौजूदगी में प्रधानमंत्री मोदी पार्टी के पहले सक्रिय सदस्य बने। इसी के साथ उन्होंने पार्टी के सक्रिय सदस्यता अभियान का शुभारम्भ भी कर दिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पोस्ट किया


प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पोस्ट में कहा कि विकसित भारत बनाने के हमारे प्रयास को गति देते हुए भाजपा का प्रथम सक्रिय सदस्य बनने पर वह गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की उपस्थिति में सक्रिय सदस्यता अभियान का शुभारम्भ कर रहे हैं। यह एक ऐसा आन्दोलन है, जो जमीनी स्तर पर हमारी पार्टी को और मजबूत करेगा तथा राष्ट्रीय प्रगति के लिए हमारे पार्टी कार्यकर्ताओं का प्रभावी योगदान सुनिश्चित करेगा। उन्होंने कहा कि सक्रिय सदस्य बनने के लिए एक कार्यकर्ता को एक बूथ या एक विधानसभा क्षेत्र में 50 सदस्यों को पंजीकृत करना होगा। ऐसे कार्यकर्ता मंडल समिति और उससे ऊपर के पदों के लिए चुनाव लड़ने के पात्र होंगे। साथ ही, उन्हें आनेवाले समय में पार्टी के लिए काम करने के कई अवसर मिलेंगे।

सदस्यता अभियान ‘संगठन पर्व सदस्यता अभियान-2024’


उल्लेखनीय है कि भाजपा ने इस सदस्यता अभियान को ‘संगठन पर्व सदस्यता अभियान-2024’ नाम दिया है। दो सितम्बर से शुरू हुए सदस्यता अभियान के तय कार्यक्रम के अनुसार इसका पहला चरण 25 सितम्बर को और दूसरा चरण 15 अक्टूबर को समाप्त हो चुका है। पार्टी ने मंगलवार को ही 09 करोड़ सदस्यों का आंकड़ा पार कर लिया है। राष्ट्रीय सदस्यता अभियान के तीसरे चरण के तहत बुधवार से भाजपा का सक्रिय सदस्यता अभियान शुरू किया गया है।

Share this:

Latest Updates