Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

चंडीगढ़ में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे प्रधानमंत्री

चंडीगढ़ में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे प्रधानमंत्री

• प्रधानमंत्री की इस बैठक में मुख्यमंत्रियों के साथ कई केन्द्रीय मंत्री भी होंगे शामि

Chandigarh : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों तथा उप-मुख्यमंत्रियों की बैठक कर उनके राज्यों से रिपोर्ट लेंगे। इस बैठक में कई केन्द्रीय मंत्री भी शामिल होंगे।
जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में पहली बार चंडीगढ़ में भाजपाशासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक होने जा रही है। हरियाणा विधानसभा चुनाव में मिली जीत के बाद अन्य दो राज्यों में चुनाव को देखते हुए यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है।

शपथ ग्रहण में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्रियों के अलावा कई केन्द्रीय मंत्री

भाजपा के अनुसार पंचकूला में शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्रियों के अलावा कई केन्द्रीय मंत्री भी आ रहे हैं। इसके चलते प्रधानमंत्री मोदी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के बाद चंडीगढ़ स्थित ललित होटल जायेंगे। यहां भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों, उपमुख्यमंत्रियों तथा केन्द्रीय मंत्रियों की बैठक में भाग लेंगे।
जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री सभी मुख्यमंत्रियों से उनके प्रदेश की योजनाओं की रिपोर्ट लेंगे। बैठक में राज्य सरकारों की शुरू की गयीं योजनाओं का फीडबैक लिया जायेगा। साथ ही, इन योजनाओं को देश के अन्य राज्यों में लागू करने पर भी सुझाव मांगे गये हैं। इसके अलावा हरियाणा चुनाव के अनुभवों को भी साझा किया जायेगा। हरियाणा की जीत का विश्लेषण करने के अलावा महाराष्ट्र व झारखंड में होनेवाले चुनावों को लेकर भी चंडीगढ़ में ही रणनीति तैयार की जायेगी।

Share this:

Latest Updates