Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

गोलगप्पा के शौकीनों को शॉक कर देगी यह खबर, यहां पैरों से गूंथे जाते है इसके आटे

गोलगप्पा के शौकीनों को शॉक कर देगी यह खबर, यहां पैरों से गूंथे जाते है इसके आटे

Jharkhand news : गढ़वा जिले के मझिआंव बाजार की एक खबर गोलगप्पा के शौकीनों को शॉक में डाल देगी। जिस गोलगप्पे को आप आप चाव से खाते हैं, उसके आटे को पैरों से गूंथते हुए दो कारोबारियों को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। उनके नाम सतीश श्रीवास्तव और अरविंद यादव है। दोनों उत्तर प्रदेश के झांसी के हैं। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।

स्वाद बढ़ाने के लिए करते हैं ये सब भी, जो आपको बना देगा बीमार

पकड़े गए  दोनों कारोबारियों ने बताया वे गोलगप्पे में स्वाद बढ़ाने के लिए हार्पिक और यूरिया खाद का भी इस्तेमाल करते हैं। अरबिन्द यादव ने बताया कि कुछ दिन पहले उसके मौसेरे भाई अंशु और राघवेन्द्र से झगड़ा हुआ था। इसके बाद उन लोगो ने पैर से मैदा गूंथते हुए वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया।

मेडिकल लैब में भेजी जाएगी खाद्य सामाग्री

थाना प्रभारी ने कहा कि इनके पास से एक सफेद रंग का फिटकिरी जैसा ठोस पदार्थ मिला है, जिसे लगभग आधा चम्मच पूरे बाल्टी में डालने पर पूरा पानी खट्टा हो जाता है।

Share this:

Latest Updates