Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

सलमान खान के फार्म हाउस की जासूसी का मास्टरमाइंड हरियाणा में गिरफ्तार

सलमान खान के फार्म हाउस की जासूसी का मास्टरमाइंड हरियाणा में गिरफ्तार

मुंबई : पनवेल में फिल्म अभिनेता सलमान खान के फार्म हाउस की जासूसी के मास्टरमाइंड सुख्खा सिंह को नवी मुंबई पुलिस ने गुरुवार को हरियाणा के पानीपत से गिरफ्तार किया है। पनवेल पुलिस सुख्खा सिंह को मुंबई लाकर पूछताछ करेगी।
वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक नितिन ठाकरे ने कहा, “हम ट्रांजिट रिमांड हासिल करने की प्रक्रिया में हैं और आगे की जांच करेंगे।” पुलिस को शक है कि सुख्खा सिंह ने सलमान खान पर हमले की योजना बनाने और फार्म हाउस की टोह लेने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभायी थी। इस मामले में यह छठवीं गिरफ्तारी है। इससे पहले पनवेल पुलिस इस मामले में धनंजय तापसिंह उर्फ अजय कश्यप, गौरव भाटिया उर्फ नाहवी, वापसी खान उर्फ वसीम चिकना, रिजवान खान और दीपक हवासिंह उर्फ जॉन (30) को गिरफ्तार कर चुकी है।
दरअसल, पुलिस को 14 अप्रैल को सलमान खान के बांद्रा स्थित आवास पर फायरिंग के बाद खान परिवार को उनके पनवेल स्थित फार्म हाउस पर जासूसी करने की जानकारी मिली थी। इस पर सलमान खान ने 24 अप्रैल को नवी मुंबई के पनवेल शहर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई थी। इस मामले की छानबीन करते हुए पुलिस ने अब तक पांच संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में 21 जून को मजिस्ट्रेट कोर्ट में 350 पन्नों का आरोप पत्र सौंपा था। सभी पर बिश्नोई गैंग से सम्बन्ध होने का आरोप है।

Share this:

Latest Updates