Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

पुणे : ईडी ने राकांपा एपी नेता मंगलदास बांदल की 85 करोड़ की सम्पत्ति जब्त की

पुणे : ईडी ने राकांपा एपी नेता मंगलदास बांदल की 85 करोड़ की सम्पत्ति जब्त की

Mumbai news : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने पुणे में शिवाजीराव भोसले बैंक घोटाला मामले में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एपी) के नेता और जिला परिषद के पूर्व निर्माण अध्यक्ष मंगलदास बांदल की 85 करोड़ रुपये की सम्पत्ति जब्त की है। इसके साथ ही पुणे में हनुमंत शंभाजी खेमधरे, सतीश और यतीश जाधव की सम्पत्ति भी जब्त की गयी है। इन मामलों की गहन छानबीन ईडी की टीम कर रही है।

पुणे जिला परिषद के पूर्व निर्माण अध्यक्ष मंगलदास बंडाल मुश्किल में फंस गये हैं। मंगलदास बंडल के खिलाफ ईडी ने की कार्रवाई करते हुए उनकी 85 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर ली है। मंगलदास बंडाल उपमुख्यमंत्री अजित पवार के करीबी माने जाते हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान मंगलदास बंधल ने सुनेत्रा पवार का प्रचार किया था।

सूत्रों के अनुसार ईडी की टीम ने शिवाजी राव बैंक घोटाला मामले में मंगलदास बंडल की पुणे, सोलापुर, अहमदनगर जिलों में स्थित सम्पत्तियों को जब्त कर लिया है। इसी मामले में ईडी की टीम ने मनी लॉड्रिंग एंगल से 21 अगस्त को मंगलदास बांदल के शिक्रापुर और महमदवाड़ी स्थित आवास पर छापेमारी की थी और कई दस्तावेज बरामद किये थे। इसके बाद बांदल को गिरफ्तार कर लिया था।

Share this:

Latest Updates