Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

राकेश अस्थाना की नियुक्ति के खिलाफ याचिका पर  सुप्रीम कोर्ट में 18 मई को होगी सुनवाई

राकेश अस्थाना की नियुक्ति के खिलाफ याचिका पर  सुप्रीम कोर्ट में 18 मई को होगी सुनवाई

उच्चतम न्यायालय आईपीएस राकेश अस्थाना की दिल्ली पुलिस कमिश्नर के पद पर नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर 18 मई को सुनवाई करेगा। याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील प्रशांत भूषण ने जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली बेंच के समक्ष इस याचिका पर सुनवाई करने की मांग की।

जुलाई में खत्म हो रहा है अस्थाना का कार्यकाल

प्रशांत भूषण ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की लिस्ट के मुताबिक इस मामले को 18 मई को सुनवाई के लिए लिस्ट किया जाना है। उन्होंने कहा कि इस मामले पर 18 मई को ही सुनवाई होनी चाहिए, क्योंकि अस्थाना का कार्यकाल जुलाई में खत्म हो रहा है और 18 मई के बाद सुप्रीम कोर्ट में भी गर्मी की छुट्टी शुरू हो जाएगी।  बता दें कि इस मामले पर पहले 27 अप्रैल को सुनवाई होनी थी, लेकिन जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ के उपलब्ध नहीं होने की वजह से सुनवाई नहीं हो सकी थी।

दिल्ली में असाधारण चुनौतियां

मामले में केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को दिए जवाबी हलफनामे में कहा है कि राकेश अस्थाना की दिल्ली के पुलिस कमिश्नर के पद पर नियुक्ति विशेष परिस्थितियों में की गई। केंद्र सरकार ने कहा है कि दिल्ली देश की राजधानी है और यहां असाधारण चुनौतियां रहती हैं जिसकी वजह से ये फैसला लेना पड़ा। राकेश अस्थाना ने अपने हलफनामा में कहा है कि याचिकाकर्ता उनकी छवि को खराब करने का अभियान चल रहे हैं। इसी अभियान के तहत याचिकाकर्ता ने याचिका दाखिल की है। कोर्ट ने 26 नवंबर 2021 को केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया था। दिल्ली हाई कोर्ट ने 12 अक्टूबर 2021 को राकेश अस्थाना की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी थी।

Share this:

Latest Updates