Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:


Categories


MENU

We Are Social,
Connect With Us:

☀️
–°C
Fetching location…

सुगौली पहुंचे पुलिस कप्तान, शराब तस्करों पर नकेल कसने का दिया निर्देश

सुगौली पहुंचे पुलिस कप्तान, शराब तस्करों पर नकेल कसने का दिया निर्देश

Sugauli, motihari news: पुलिस कप्तान स्वर्ण प्रभात शुक्रवार की देर शाम सुगौली थाना पर पहुंचे। जहां पुलिस बल के जवानों ने उन्हें सलामी दी। इसके बाद उन्होंने केस संबंधित कार्यों का फीडबैक लिया और लंबित कांडों को निष्पादन करने का निर्देश दिया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए एसपी प्रभात ने बताया सुगौली थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया है कि यहां जितने भी सक्रिय शराब माफिया हैं, उसको चिन्हित करें और सूची बनाए। वहीं जमानत पर आए शराब माफिया की सूची बना कर बेल बॉन्ड बना लें। ध्यान रहे कि बेतिया सहित सीमावर्ती क्षेत्रों में अपराधी सीमा में प्रवेश ना करें। गश्ति दल की चौकसी हो।

लापरवाही नहीं किया जाएगा बर्दाश्त

लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लापरवाह पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई होगी। मौके पर थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह, अभिनव कुमार, शंभू साह, दिलीप कुमार सिंह, राजेश कुमार, महेश कुमार, मोना कुमारी, बरखा कुमारी, पूजा कुमारी, सुनील कुमार सहित पुलिस बल के जवान मौजूद थे।

Share this:

Latest Updates